411 REFERENCE · Wikipedia
तलशिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|upright|300px|मिट्टी, कंकर व मलबे की ऊपर की परतों के नीचे तलशिला (R द्वारा नामांकित) होती है
तलशिला (bedrock) पृथ्वी व अन्य स्थलीय ग्रहों में उनकी ऊपरी सतह के नीचे के संगठित पत्थर को कहते हैं। साधारण रूप से तलशिला के ऊपर छोटे पत्थरों, मिट्टी व अन्य असंगठित मलबे की परते होती है। अलग-अलग स्थानों पर तलशिला भिन्न गहराईयों पर होती है। कहीं तो ऊपर से परतें हट जाने के कारण तलशिला दिखने लगती है और कहीं यह सतह से सैंकड़ों मीटर गहराई पर होती है। सिविल इंजीनियरी में इमारते बनाते हुए, निर्माण आरम्भ करने से पहले, नीचे की तलशिला तक की गहराई मापना और उसकी बनावट समझना एक महत्वपूर्ण कार्य होता है।Price, David George, Engineering Geology: Principles and Practice, Springer, 2009, p. 16 ISBN 978-3540292494
इन्हें भी देखें
उभरी तलशिला
मिट्टी
स्थलीय ग्रह
सन्दर्भ
श्रेणी:शैलविज्ञान
श्रेणी:शैलें