Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिताहार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिताहार (= मित + आहार ; अर्थात, कम खाना) , भोजन की मात्रा से सम्बन्धित योग की एक संकल्पना है। यह दस यमों में से एक है। मिताहार की चर्चा ३० से अधिक ग्रन्थों में हुई है, जैसे शाण्डिल्य उपनिषद, गीता, दशकुमारचरित तथा हठयोग प्रदीपिका आदि। हठयोगप्रदीपिका (१.५७) में कहा गया है- ब्रह्मचारी मिताहारी त्यागी योगपरायणः । अब्दादूर्ध्वं भवेद्सिद्धो नात्र कार्या विछारणा ॥ इसी प्रकार, दर्शनोपनिषद में कहा गया है- अल्पमृष्टाशनाभ्यां च चतुर्थांशावशेषकम् । तस्माद्योगानुगुण्येन भोजनं मितभोजनम् ॥ १९॥ https://sa.wikisource.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8_%E0%A4%89%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A4%A6%E0%A5%8D/%E0%A4%96%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%83_%E0%A5%A7 जाबालदर्शन उपनिषद्/खण्डः १ - विकिस्रोतः sa.wikisource.org}} अर्थ : जो अल्प हो, मृष्ट (सुपाच्य) हो और खाने के बाद पेट का चतुर्थ भाग शेष रखता हो, ऐसा 'मिताहार' योगी के अनुकूल है। 'मिताहार' से जुड़े कुछ शुरुआती विचार तैत्तिरीय उपनिषद में मिलते हैं, जो कई श्लोकों में स्वस्थ जीवन के लिए भोजन के महत्व, जीवन चक्र के साथ-साथ शरीर में इसकी भूमिका और स्वयं (ब्रह्म, आत्मन, आत्मा) पर इसके प्रभाव की चर्चा करता है।The Taittiriya-upanishad स्टाइल्स (Stiles) का कहना है कि यह उपनिषद'' इस बात पर प्रकाश डालता है कि भोजन से ही जीवन उत्पन्न होता है, भोजन से ही यह कायम रहता है और जीवन के चले जाने पर यह भोजन में ही लीन हो जाता है। Ayurvedic yoga therapy सन्दर्भ इन्हें भी देखें अहिंसा सत्य अस्तेय ब्रह्मचर्य क्षमा धृति दया आर्जव शौच अक्रोध दान श्रेणी:योग श्रेणी:हिन्दू दर्शन