411 REFERENCE · Wikipedia
क्वान्दो नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्वांदो (Kwando) दक्षिणी मध्य अफ्रीका में जैबेंजी नदी की मुख्य सहायक नदी, जिसे 'लिन्यांती' भी कहते हैं। एंगोला के मध्य पठार से निकलकर दक्षिणपूर्व बहती हुई एंगोला और रोडेशिया की दक्षिणी सीमा बनाती है। बाद में दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका के कैप क्षेत्र को पार करती है। अंत में १८०.३०’ द. अ. तथा २३० ३०’ पू. दे। के समीप बेचुआना लैंड प्रोटेक्टोरेट की सीमा के पास दलदलों में विलीन हो जाती है। यह लगभग ६०० मील लंबी है। दलदलों को पार करने के बाद चोबे नदी है, जो क्वांदों का ही बढ़ा हुआ रूप है। दक्षिण अफ्रीका में इसी नाम का पत्तन और नगर भी है।
श्रेणी:विश्व की नदियाँ
श्रेणी:अफ़्रीका की नदियाँ