411 REFERENCE · Wikipedia
प्रबंध अध्ययन विभाग, रुड़की
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूडकी की शिक्षा के प्रत्येक स्तर तथा प्रत्येक प्रमुख विषय में खोजी नेतृत्व तथा व्यापक शैक्षणिक मज्बूती के लिये विश्व भर में माना जाता है। शिक्षण में उत्कृष्टता के प्रमुख केन्द्र के रूप में इसका परिचय देने की शायद ही कुछ आवश्यकता हो। 1847 में, भारत में स्थापित इस संस्थान की शिक्षा व अनुसंधान के एक अग्रणी केन्द्र के रूप में समस्त विश्व में ख्याति है। संस्थान के पास आकर्षक भवनों, विशाल पुस्तकालयों, प्रयोग शालाओं व अन्य सुविधओं की आकुद संपदा है। उसके 20 शैक्षणिक विभागों में 3000 से अधिक छात्र हैं।
संसथान द्वारा एम.बी.ए. पाठ्यक्रम, वर्तमान में गतिशील आर्थिक एवं व्यवसायिक परिदृश्य की आव्श्यकताओं को समझने तथा अपने छत्रों को निगमित विश्व की चुनौतियों का सामना करने हेतु सक्षम बनाने के लिये, प्ररम्भ किया गया था। इसके पिछे उद्देश्य छात्रों को अजस्र प्रतियोगितात्मक लाभ प्रदान करना है। विभाग पर प्रबंधकों की ऐसी कौम तैयार करने का भार है जिसमे साहस कौशल तथा निगमित जगत में उतकृष्टता तक पहुँचने की उर्जा समाहित हो।
एम.बी.ए. पाठ्यक्रम छात्रों में नेतृत्व संचार तथा समूह के रूप में कार्य करने जैसे प्रबंध संबंधी कौशल विकसित करने में उसकी सहायता करने हेतु दिजाइन किया गया है। प्रबंध अध्ययन विभाग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की विस्तृत शैक्षणिक दृढता से विशाल बौध्दिक पोषण प्रदान करता है। शेष संस्थान की तरह ही प्रबंध अध्ययन विभाग भी शैक्षणिक उत्कृष्ट्ता के सर्वोच्च प्रतिमान हेतु प्रतिबध्द है। विभाग का ध्येय किसी भी पृष्ठभूमि से आये युवा स्त्री व पुरुषों में उनकी क्षमता का अधिकतम विकास करना है।
श्रेणी:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की