411 REFERENCE · Wikipedia
हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन C.A. Jensen 1836 - HC Andersen.jpg Andersen in 1869 1805 4 2 y Odense, Funen, Kingdom of Denmark–Norway 1875 8 4 1805 4 2 y Østerbro, Copenhagen, Kingdom of Denmark Assistens Cemetery, Copenhagen Writer Danish Danish Golden Age Children's literature, travelogue The Little MermaidThe Ugly DucklingThe Emperor's New ClothesThe Little Match Girl Hans Christian Andersen Signature.svg andersen.sdu.dk Hans Christian Andersen Centre
हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन (Hans Christian Andersen; २ अप्रैल १८०५ - ४ अगस्त १८७५) डेनमार्क के एक प्रसिद्ध लेखक एवं कवि थे। वे बच्चों की कहानियों के लिये प्रसिद्ध हैं। अपने जीवन में विश्व भर के बच्चों का मनोरंजन करने के लिये वे प्रसिद्ध थे। उनकी कविताएँ एवं कहानियाँ विश्व की १५० से अधिक भाषाओं में अनुदित हुई हैं। इनकी कृतियों को लेकर चलचित्र, नाटक, एवं एनिमेटेड फिल्में बनी हैं।
जीवनी
हान्स क्रिशिचयन ऐंडर्सन का जन्म 2 अप्रैल 1805 को ओडेन्स (डेन्मार्क) में हुआ। अपने बचपन में ही उन्होंने कठपुतलियों के लिए एक नाटक की रचना कर अपनी भावी कल्पनाशक्ति का परिचय दिया। यह छोटे ही थे जब इनके निर्धन पिता की मृत्यु हो गई। तत्पश्चात् ये ऑपेरा में गायक बनने की इच्छा से कोपेनहागेन आए। इन्होंने इस समय बुरे दिन भी देखे, परंतु कुछ गायक मित्रों की सहायता से काम चलता रहा। गायक बनने की अभिलाषा छोड़कर इन्होंने रॉयल थियेटर में नृत्य सीखना आरंभ किया। रॉयल थियेटर के निर्देशक श्री कॉलिन ने डेन्मार्क नरेश से इनकी प्रशंसा की और कुछ वर्षो के लिए उन्होंने इनकी शिक्षा का भार सॅभाला।
सन् 1829 में इन्हें फ़ॉडराइज़" नामक पुस्तक के प्रकाशन के फलस्वरूप प्रथम सफलता प्राप्त हुई। 1833 में डेन्मार्क नरेश ने इनको कुछ धन भ्रमणार्थ दिया, जिससे इनका अनुभव बढ़ा। 1835 में इनकी कथा "इंप्रोवाइज़ेटर" को बहुत सफलता मिली। इस समय इन्होंने "फ़ेयरी टेल्स" लिखना आरंभ किया, जिनके द्वारा ये विश्वविख्यात हुए। इन्होंने कई नाटक भी लिखे। 1872 में एक दुर्घटना ने इन्हें किसी योग्य न रहने दिया और 4 अगस्त 1875 को इनकी मृत्यु हो गई।
कृतियाँ
विश्व के बाल साहित्य और स्कैडिनेविया के साहित्य में इनका सर्वप्रथम स्थान है। विश्व की लगभग सभी भाषाओं में इनकी विख्यात कृतियों का अनुवाद हो चुका है।
इनकी मुख्य कृतियाँ निम्नलिखित हैं : "फ़ॉडराइज़" (1829), "रैंबल्स" (1831); "दि इंप्रोवाइज़ेर" (1835); "फ़ेयरी टेल्स" (1835-37, 1845, 1847-48, 1852-62, 1871-72); "ए पिक्चर बुक विदाउट पिक्चर्स" (1840); "ए पोएट्स बज़ार" (1847); "द दू बैरोनेसेज़" (1847); "इन स्वीडेन" (1849); "आत्मकथा", "टु बी और नॉट टुबी" (1857) और "इन स्पेन" (1863)। (स्कं.गु.)
द स्टीडफास्ट टिन सोल्जर
द स्नो क्वीन
द लिटिल मर्मेड
थम्बलिना
द लिटिल मैच गर्ल
दि अग्ली डक्लिंग
बाहरी कड़ियाँ
Hans Christian Andersen Information (mainly in Danish) contains information about his life, childhood home, Hans Christian Andersen House and museum, fairy tales and stories, literary activities, drawings, papercuts and picture pages.
Hans Christian Andersen biography
The Hans Christian Andersen Center - contains many Andersen's stories in Danish and English
The Hans Christian Andersen Museum in Odense has a large digital collection of Hans Christian Andersen papercuts, drawings and portraits - Also you can follow his travels across Europe and explore his Nyhavn study.
The Orders and Medals Society of Denmark has descriptions of Hans Christian Andersen's Medals and Decorations.
Works by Hans Christian Andersen at Internet Archive. Scanned, color illustrated first editions.
श्रेणी:लेखक
श्रेणी:डेनमार्क
श्रेणी:१८०५ जन्म
श्रेणी:१८७५ में निधन