Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्फ्रेड हरमन फ्राइड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अल्फ्रेड हरमन फ्राइड (11 नवंबर 1864 – 4 मई 1921) एक ऑस्ट्रियाई यहूदी शांतिवादी, प्रचारक, पत्रकार, जर्मन शांति आंदोलन के सह-संस्थापक थे। इन्हें 1911 में टोबियास एसर के साथ नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।।Nobel Peace Prize 1911 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1911/fried/facts/ NobelPrize.org 4 जून 2026 फ्राइड एस्पेरांतो के भी समर्थक थे। वे एक एस्पेरांतो पाठ्यपुस्तक और एक एस्पेरांतो-जर्मन तथा जर्मन-एस्पेरांतो शब्दकोश के लेखक हैं। ये पुस्तकें पहली बार 1903 में प्रकाशित हुआ और 1905 में पुनः प्रकाशित हुआ। जीवन अल्फ्रेड हरमन फ्राइड का जन्म 11 नवंबर 1864 को वियना में हुआ था। वियना उस समय ऑस्ट्रियाई साम्राज्य का हिस्सा था। फ्राइड ने मात्र 15 वर्ष की आयु में विद्यालय छोड़ दिया और एक पुस्तक-विक्रेता की दुकान में काम करना शुरू कर दिया।Nobel Peace Prize 1911 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1911/fried/biographical/ NobelPrize.org 4 जून 2026 1883 में वे बर्लिन चले गए, जहाँ 1887 में उन्होंने अपना प्रकाशन-गृह प्रेस स्थापित किया। 1889 में बर्था वॉन सटनर के प्रसिद्ध उपन्यास डाई वफ्फेन नाइडर (Die Waffen nieder!) के प्रकाशन से वे अत्यधिक प्रभावित हुए। 1892 में फ्राइड और बर्था वॉन सटनर ने इसी नाम से एक पत्रिका डाई वफ्फेन नाइडर का प्रकाशन आरम्भ किया। इसके बाद उन्होंने डाई फ्रेंडस वारटे नामक पत्रिका का संपादन और प्रकाशन किया। इन पत्रिकाओं में प्रकाशित अपने लेखों के माध्यम से फ्राइड ने अपने शांतिवादी विचारों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विश्व-शांति के दर्शन का व्यापक प्रचार किया। शांति प्रयास अल्फ्रेड हरमन फ्राइड पहले शांति पत्रकार थे और वे स्वयं को इसी रूप में संबोधित करते थे। उन्होंने सामाजिक-वैज्ञानिक शांति अध्ययनों को भी विकसित किया। उन्होंन द पीस ऑफ मुवमेंट लिखी। यह पुस्तक आज भी एक स्थापित अंतर्राष्ट्रीय मानक कृति मानी जाती है। उन्होंने भावुक "नैतिक शांतिवाद" के विपरीत, वैज्ञानिक शांतिवाद के दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति के रूप में एक नया नारा दिया—"दुनिया को संगठित करो!"Alfred H. Fried – Discover Peace https://discoverpeace.eu/en/walk/alfred-h-fried/ 4 जून 2026 सन्दर्भ श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता श्रेणी:नोबेल पुरस्कार श्रेणी:1864 में जन्मे लोग श्रेणी:१९२१ में निधन श्रेणी:ऑस्ट्रिया के लोग