Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नताशा रोमनॉफ़ (मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नताशा रोमनॉफ़ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स आयरन मैन 2 (2010) ब्लैक विडो (2021) ब्लैक विडो स्टेन ली डॉन रिको डॉन हेक स्कार्लेट जोहानसन नतालिया एलियानोव्ना रोमानोफ़ ब्लैक विडो नैट एवेंजर्स स्टार्क इंडस्ट्रीज शील्ड (S.H.I.E.L.D.) केजीबी रेड रूम सोवियत संघ नताशा रोमनॉफ़ (Natasha Romanoff) मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फ़िल्म और टेलीविज़न शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। इसे मुख्य रूप से स्कार्लेट जोहानसन द्वारा निभाया गया है। यह इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स चरित्र, जिसे ब्लैक विडो भी कहा जाता है पर आधारित है।पीट हैमंड ‘Black Widow’ Review: Marvel Universe Starts Phase 4 With Action-Packed Sendoff For Scarlett Johansson’s Avenger https://deadline.com/video/black-widow-review-scarlett-johansson-marvel/ डेडलाइन 12 जुलाई 2024 रोमनॉफ़ को एक विशेषज्ञ जासूस और लड़ाकू के रूप में दर्शाया गया है, जिसे बचपन से ही रेड रूम में केजीबी हत्यारा बनने के लिए प्रशिक्षित किया जात है। उसका जासूस होना उसे शील्ड (S.H.I.E.L.D) संगठन के नज़र में ला देता है। शील्ड एजेंट क्लिंट बार्टन को उसे मारने के लिए भेजा जाता है, लेकिन क्लिंट उसकी जान बख़्श देता है और उसे संगठन में शामिल करवा देता है। रोमनॉफ़ को सबसे पहले आयरन मैन 2 (2010) में पेश किया गया था और वह एमसीयू का एक मुख्य चरित्र बन गई। अब तक रोमनॉफ़ का किरदार नौ फिल्मों में दिखाई दिया है, जिसमें ब्लैक विडो (2021) उनकी आखिरी फ़िल्म थी।केट ऑर्थर ‘Black Widow’ Stars Scarlett Johansson and Florence Pugh on Their Epic Journey and Natasha’s Final Bow https://variety.com/2021/film/news/black-widow-scarlett-johansson-florence-pugh-interview-1235012950/ वेराइटी 12 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20210708200127/https://variety.com/2021/film/news/black-widow-scarlett-johansson-florence-pugh-interview-1235012950/ 8 जुलाई 2021 जोहानसन के रोमनॉफ़ के किरदार को दर्शकों द्वारा सराहा गया। काल्पनिक चरित्र की जीवनी प्रारंभिक जीवन नतालिया एलियानोव्ना रोमानोफ़ (Natalia Alianovna Romanoff) का जन्म 3 दिसंबर 1984 को सोवियत संघ में हुआ था। उसे रेड रूम नामक एक गुप्त अकादमी में केजीबी जासूस के रूप में प्रशिक्षित किया गया था और साथ ही साथ एक कवर के लिए में बैलेट नर्तक के रूप में प्रशिक्षण शामिल था।मार्लो स्टर्न Avengers: Age of Ultron’s’ Black Widow Disgrace https://www.thedailybeast.com/avengers-age-of-ultrons-black-widow-disgrace The Daily Beast 12 जुलाई 2024 शील्ड एजेंट 2010 में टोनी स्टार्क सार्वजनिक रूप से आयरन मैन बन जाता है और अपनी निजी सहायक पेपर पॉट्स को स्टार्क इंडस्ट्रीज का सीईओ नियुक्त कर देता है। वह पॉट्स की जगह रोमनॉफ़ को सलाहकार नियुक्त करता है, जो शील्ड के निदेशक निक फ्यूरी की ओर से नैटली रशमैन के नाम से स्टार्क इंडस्ट्रीज में शामिल होती है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ नताशा रोमनॉफ़ मार्वल इंटरटेनमेंट पर श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र