411 REFERENCE · Wikipedia
जनता दल (यूनाइटेड)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनता दल यूनाइटेड 200px जदयू हरा नीतीश कुमार नीतीश कुमार रामनाथ ठाकुर राजीव रंजन (ललन सिंह) शरद यादव नीतीश कुमारजॉर्ज फर्नांडिस yes y 2003 10 30 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 16 543 Janata Dal (United) 5 245 Janata Dal (United) बिहार विधानसभा 45 243 Janata Dal (United) अरुणाचल विधानसभा 0 60 Janata Dal (United) मणिपुर विधानसभा 1 60 Janata Dal (United) समाजवादपंथनिरपेक्षता ७, जंतर मंतर रोड, नई दिल्ली, भारत - ११०००१ राज्य पार्टीबिहारअरुणाचल प्रदेश नीतीश कुमार जदयू संदेश 200px https://jdu.org.in
जनता दल (यूनाइटेड) (लघुरूप: जदयू) बिहार का एक प्रमुख राजनैतिक दल है। इसे बिहार व अरुणाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्त है। इस राजनीतिक दल की उपस्थिति मुख्य रूप से बिहार में है।About Janta Dal United (JDU) http://www.elections.in/political-parties-in-india/janata-dal-united.html Janta Dal United (JD(U)) – Party History, Symbol, Founders, Election Results and News Elections.in 2 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20161026121116/http://www.elections.in/political-parties-in-india/janata-dal-united.html 26 अक्तूबर 2016 live लोकसभा चुनाव 2019 में 16 सीटों के साथ जदयू सत्रहवीं लोकसभा में सातवां सबसे बड़ा दल है। जनता दल (यूनाइटेड) का गठन 1999 जनता दल के शरद यादव गुट, लोकशक्ति पार्टी और समता पार्टी के विलय के बाद किया गया।
इतिहास
गठन
1999 के आम चुनावों में कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री जे एच पटेल के नेतृत्व में जनता दल के एक गुट ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को समर्थन दे दिया। इसके बाद जनता दल दो हिस्सों में बंट गया। पहले धड़े ने एच. डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व में जनता दल (सेक्युलर) के रूप में खुद को अलग कर लिया जबकि दूसरा धड़ा शरद यादव के नेतृत्व में अस्तित्व में आया। बाद में जनता दल का शरद यादव गुट, लोकशक्ति पार्टी और समता पार्टी पास आए और ३० अक्टूबर २००३ को आपस में विलय कर जनता दल (यूनाइटेड) नाम से एक नई पार्टी का गठन किया। इस दल का चुनाव-चिह्न तीर और झंडा हरे-सफेद रंग का पंजीकृत हुआ। चुनाव आयोग ने समता पार्टी का विलय रद्द कर दिया जिसके बाद ब्रह्मानन्द मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण पार्टी की बागडोर उदय मंडल के हाथों मे चली गई।https://www.bbc.com/hindi/regionalnews/story/2004/03/printable/040320_politics_delhi BBCHindi www.bbc.com 2022-02-16
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल
बाद के दिनों में जेडीयू राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गई जिसके बाद जेडीयू और भाजपा गठबंधन ने २००५ के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार को हरा दिया। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ। २००९ के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन कोे बिहार में ३२ सीटें मिली। जिनमें भाजपा को १२ सीटों पर सफलता मिली जबकि जेडीयू को २० सीटों पर जीत हासिल हुई। तो वहीं २०१० के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू को ११५ सीटें और भाजपा को ९१ सीटें प्राप्त हुईं। इस प्रकार दोनों दलों को २४३ सदस्य संख्या वाले बिहार विधानसभा में कुल २०६ सीटों पर सफलती मिली और एक बार फिर से सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बन गई।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से बाहर
२०१४ के आम चुनाव में बीजेपी द्वारा नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार कमेटी का प्रमुख बनाए जाने के विरोध में जेडीयू ने बिहार में भाजपा के साथ १७ साल पुराने अपने गठबंधन को समाप्त कर दिया। इसके बाद शरद यादव ने एनडीए के संयोजक का पद छोड़ दिया। लोक सभा चुनाव मनें जेडीयू ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन उसे उस चुनाव में बिहार की कुल चालीस लोकसभा सीटों में से सिर्फ दो सीटों पर ही सफलता मिल पाई। तो वहीं बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को ३२ सीटों पर सफलता मिली। लोक सभा चुनाव में मिली असफलता के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया और जीतनराम मांझी नए मुख्यमंत्री बने। जब भाजपा ने इस सरकार से सदन में बहुमत सिद्ध करने की मांग की तो राजद ने जेडीयू का समर्थन कर इस सरकार को गिरने से बचाया।
महागठबंधन
14 अप्रैल 20 और इंडियन नेशनल लोकदल के नेताओं ने घोषणा की कि वो संप्रग(यूपीए) से बाहर जनता परिवार गठजोड़ बनाकर बीजेपी का विरोध करेंगे। लेकिन सीटों के तालमेल को लेकर बात नहीं बन पाई समाजवादी पार्टी ने इस गठजोड़ से इनकार कर दिया। 2014 के लोकसभा में मिली असफलता के बाद जेडीयू और आरजेडी करीब आए 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर एनडीए के खिलाफ महागठबंधन का ऐलान किया। चुनाव में इस गठबंधन को 178 सीटों पर सफलता मिली और नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी
26 जुलाई 2017 को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देते हुए 20 महीने पुराने महागठबंधन के अंत का ऐलान कर दिया। अगले ही दिन उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से फिर बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ गहण कर लिया। 28 जुलाई 2017 को बिहार की एनडीए सरकार ने बिधान सभा में 108 के मुकाबले 131 वोटों के जरिए अपना बहुमत सिद्ध कर लिया।
लोकसभा चुनाव २०१९ में जदयू ने भाजपा और लोजपा के साथ गठबंधन करके बिहार में चुनाव लड़ा। २३ मई को आए नतीजों में इस गठबंधन को प्रचंड जीत मिली तथा बिहार की ४० सीटों में से ३९ सीटें जीतीं। भाजपा और लोजपा ने अपने खाते की सभी क्रमशः १७ और ६ सीटें जीतीं जबकि जदयू ने १७ में से १६ सीटें जीतीं। एकमात्र किशनगंज की सीट पर जदयू को हार मिली।
बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 में भी जदयू ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ा। इन चुनावों में जदयू ११५, भाजपा ११०, विकासशील इंसान पार्टी ११ एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने ७ सीटें लड़ी।
१० नवंबर को आए नतीजों में राजग को बहुमत मिला, जिसमें भाजपा को ७४, जदयू को ४३ तथा वीआईपी व हम को ४-४ सीटों पर जीत प्राप्त हुई।
नेतृत्व
नेता दल में पद संवैधानिक पदनीतीश कुमारमुख्यमंत्री, बिहारराजीव रंजन (ललन सिंह)JDU President: ललन सिंह दूसरी बार बने पार्टी अध्यक्ष, जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुई घोषणा ''ABP Live 10 दिसंबर 2022राष्ट्रीय अध्यक्षसांसद, मुंगेर एवं लोकसभा संसदीय दल के नेताकिशन चंद त्यागी प्रधान राष्ट्रीय महासचिववशिष्ठ नारायण सिंहराज्यसभा सांसदउमेश कुशवाहाप्रदेश अध्यक्ष, बिहारउमेश कुशवाहा बने जदयू के नये प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी बैठक में लगी मुहर पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो, १० जनवरी २०२१राजीव रंजन प्रसादराष्ट्रीय सचिवललन सिंह ने JDU की नई टीम का किया गठन, राजीव रंजन प्रसाद राष्ट्रीय सचिव बनाए गए
चुनावी प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव
लोकसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत राज्य (सीटें) संदर्भ लड़ीं जीतीं # % तेरहवीं लोक सभा १९९९ ६० २१ १,१२,८२,०८४ ३.१० बिहार (१८)कर्नाटक (३) तेरहवीं लोकसभा के सदस्य- दलवारजनवरी 2021 InternetArchiveBot ''लोकसभा हिन्दी चौदहवीं लोकसभा २००४ ७३ ८ ९१,४४,९६३ २.५३ बिहार (६)लक्षद्वीप (१)उत्तरप्रदेश (१) चौदहवीं लोकसभा के सदस्य- दलवार https://web.archive.org/web/20201201053459/http://loksabhahindiph.nic.in/members/partyardetail.aspx?party_code=59&lsno=14 1 दिसंबर 2020 ''लोकसभा हिन्दी पंद्रहवीं लोकसभा २००९ २७ २० ५९,३६,७८६ बिहार (२०) पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य- दलवार https://web.archive.org/web/20211129145440/http://loksabhahindiph.nic.in/members/partyardetail.aspx?party_code=59&lsno=15 29 नवंबर 2021 ''लोकसभा हिन्दी सोलहवीं लोकसभा २०१४ ९३ २ ५९,९२,२८१ १.०८ बिहार (२) सोलहवीं लोकसभा के सदस्य- दलवार https://web.archive.org/web/20210414054227/http://loksabhahindiph.nic.in/members/partyardetail.aspx?party_code=59&lsno=16 14 अप्रैल 2021 ''लोकसभा हिन्दी सत्रहवीं लोकसभा २०१९ २४ १६ ८९,२६,६७९ १.४६ बिहार (१६)सत्रहवीं लोकसभा परिणाम- दलवार ''eciresults
दिल्ली विधानसभा
विधानसभा सत्र चुनाव वर्षसीटें प्राप्त मत संदर्भ लड़ीं जीतीं # %पांचवी विधानसभा500२०१३१६८,८१८०.८७सातवीं विधानसभा२२०२० -८४,२६३०.९१
बिहार विधानसभा
विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत लड़ी सीटों पर मत% संदर्भ लड़ीं जीतीं # %चौदहवीं विधानसभापंद्रहवीं विधानसभासोलहवीं विधानसभा२०१५१०१७१६४,१६,४१४१६.८४०.६५सत्रहवीं विधानसभा२०२०११५४३६४,८४,४१४१५.३९ बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम २०२०- दलवार https://web.archive.org/web/20201116012720/https://results.eci.gov.in/ACTRENDS2020/hi/partywiseresult-S04.htm 16 नवंबर 2020 ''eciresults हिन्दी ११ नवंबर २०२०
नगालैण्ड विधानसभा
विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ लड़ीं जीतीं # %२०१८१३१४५,०८९४.५०
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा
विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ लड़ीं जीतीं # %७वीं विधानसभा२०१९१४७६१,३२४९.८८
मणिपुर विधानसभा
विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ लड़ीं जीतीं # % विधानसभा२०२२६२,००,१००१०.८GEN ELECTION TO VIDHAN SABHA TRENDS & RESULT MARCH-2022 ''Election Commission Official WebsiteManipur Assembly Election: CM नीतीश का 'मास्टरस्ट्रोक', अरुणाचल में 'धोखे' के बाद मणिपुर में BJP के साथ किया 'खेला' ''ABP Live 12 मार्च 2022
मुख्यमंत्रियों की सूची
बिहार के मुख्यमंत्रियों की सूची
क्रममुख्यमंत्रीचित्रकार्यकालपदावधिविधानसभा१नीतीश कुमार70px२४ नवंबर २००५२४ नवंबर २०१०2005 11 24 2014 05 17१४वीं विधानसभा२२६ नवंबर २०१० १७ मई २०१४१५वीं विधानसभा३जीतनराम मांझी70px२० मई २०१४२० फरवरी २०१५2014 05 20 2015 02 20४नीतीश कुमार70px२२ फरवरी २०१५१९ नवंबर २०१५2015 02 22५२० नवंबर २०१५२६ जुलाई २०१७१६वीं विधानसभा६२७ जुलाई २०१७१५ नवंबर २०२०७१६ नवंबर २०२०९ अगस्त २०२२१७वीं विधानसभा८ ९ अगस्त २०२२ पदस्थ
सांसदों की सूची
राज्यसभा के उपसभापति
क्रम नाम नियुक्ति तिथि निवृत्ति तिथि कार्यकाल १'''हरिवंश नारायण सिंह ९ अगस्त २०१८ ९ अप्रैल २०२० प्रथम २ १४ सितंबर २०२० पदस्थ द्वितीयHarivansh Narayan Singh is Rajya Sabha Deputy Chairman: NDA's candidate beats Congress' BK Hariprasad, 125 ayes against 105 noes https://www.firstpost.com/india/harivansh-narayan-singh-is-rajya-sabha-deputy-chairman-jdus-candidate-beats-congress-bk-hariprasad-125-ayes-against-105-noes-4926611.html Firstpost
राज्यसभा सांसद
क्रम नाम नियुक्ति तिथि निवृत्ति तिथि टीप १ हरिवंश नारायण सिंह १० अप्रैल २०१४ ९ अप्रैल २०२६ राज्यसभा उपसभापति २ राम नाथ ठाकुर १० अप्रैल २०१४ ९ अप्रैल २०२६ द्वितीय कार्यकाल ३ महेन्द्र प्रसाद ३ अप्रैल २०१२ २७ दिसंबर २०२१ २७ दिसंबर २०२१ को निधन अनिल हेगड़े ३० मई २०२२ २ अप्रैल २०२४ ४ वशिष्ठ नारायण सिंह ३ अप्रैल २०१२ २ अप्रैल २०२४ द्वितीय कार्यकाल ५ खीरू महतो ८ जुलाई २०२२ ७ जुलाई २०२८
सत्रहवीं लोकसभा
क्रम राज्य निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचित सांसद टीप १बिहारवाल्मीकि नगर वैद्यनाथ प्रसाद महतो २८ फरवरी २०२० को निधन सुनील कुमार १० नवंबर २०२० को निर्वाचितवाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से JDU उम्मीदवार सुनील कुमार जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को हराया ''ABP Live हिन्दी, पटना, ११ नवंबर २०२० २ कटिहार दुलाल चंद्र गोस्वामी ३ काराकाट महाबली सिंह ४ गया विजय कुमार मांझी ५ गोपालगंज डॉ.आलोक कुमार सुमन ६ जहानाबाद चंदेश्वर प्रसाद ७ झंझारपुर रामप्रीत मंडल ८ नालन्दा कौशलेन्द्र कुमार निरंतर तृतीय कार्यकाल ९ पूर्णिया संतोष कुमार निरंतर द्वितीय कार्यकाल १० बांका गिरिधारी यादव ११ भागलपुर अजय कुमार मंडल १२ मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव १३ मुंगेर राजीव रंजन (ललन सिंह) संसदीय दल के नेता १४ सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू १५ सीवान कविता सिंह १६ सुपौल दिलेश्वर कामत मुख्य सचेतक
सोलहवीं लोकसभा
क्रम राज्य निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचित सांसद टीप संदर्भ १बिहार नालन्दा कौशलेन्द्र कुमार निरंतर द्वितीय कार्यकालसोलहवीं लोकसभा के सदस्य- दलवार https://web.archive.org/web/20210414054227/http://loksabhahindiph.nic.in/members/partyardetail.aspx?party_code=59&lsno=16 14 अप्रैल 2021 ''लोकसभा हिन्दी २ पूर्णिया संतोष कुमार
इन्हें भी देखें
जनता दल
राष्ट्रीय जनता दल
बीजू जनता दल
जनता दल (सेक्युलर)
लोकतांत्रिक जनता दल
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल
श्रेणी:भारतीय राजनीति
श्रेणी:जनता दल (यूनाइटेड)