Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सउदी अरब का राष्ट्रीय गान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सऊदी अरब का राष्ट्रगान (अरबी: النشيد الوطني السعودي‎ [अन-नासीद अल-वतनी अस्-सऊदी] त्रुटि: {{Transliteration}}: transliteration text not Latin script (pos 1: अ) (सहायता)) १९५० में सबसे पहले बिना गीत के स्वीकार गया था। इसे १९८४ में इब्राहिम अल-खाफाजी द्वारा दिये गये बोल के साथ स्वीकार किया गया था। इसके वास्तविक संगीतकार अब्दुल रहमान अल-ख़तीब थे, जिन्होंने १९४७ में इसकी रचना की थी। बाद में सेराज ओमर द्वारा इसका वाद्य यंत्र संस्करण प्रबन्धित किया गया था। यह साधारणतया राष्ट्रगान (النشيد الوطني [अन-नासीद अल-वतनी] त्रुटि: {{Transliteration}}: transliteration text not Latin script (pos 1: अ) (सहायता)) के नाम से जाना जाता है, मगर इसे लोकप्रिय तौर पर इसकी संगीत सर'इ (سارعي, "इच्छा") के नाम से ही जाना जाता है। इसके बोल में देश के लिये महानता की इच्छा जाहिर की गयी है, झण्डा फहराने की बात कही गयी है, भगवान (अल्लाह) का गुणगान किया गया है और उनसे सऊदी अरब के राजा के लिये दीर्घ आयु की मांग की गयी है। इसके वाद्य यंत्र के संस्करण को शाही सलाम (السلام الملكي [अस-सलाम अल-मालकी] त्रुटि: {{Transliteration}}: transliteration text not Latin script (pos 1: अ) (सहायता)) के नाम से जाना जाता है और यह वरिष्ठ शाही परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कूटनीतिज्ञों को सलामी देने के अवसर पर बजता है। == गीत == == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == सऊदी अरब: अन-नशीद अल-वतनी - जानकारी और गीत के साथ सऊदी अरब के राष्ट्रगान का ऑडियो वाशिंगटन डीसी स्थित सऊदी अरब का शाही दूतावास का एक राष्ट्रगान का ऑडियो पृष्ठ जिसमे संगीत और वाद्ययंत्र दोनों ही संस्करण की जानकारी उपलब्ध है