Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दयाल सिंह मजीठिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दयाल सिंह मजीठिया Dyal_Singh_Majithia.jpg 1848 बनारस, उत्तर प्रदेश 1898 लाहौर बैंकर रानी भगवान कौर सरदार दयाल सिंह मजीठिया भारत के पंजाब में क्रियाशील समाज सुधारक, बैंकर एवं द ट्रिब्यून नामक अंग्रेजी पत्र के संस्थापक थे। वे ब्रह्म समाजी थे। उनका जन्म वाराणसी में हुआ था। दयाल सिंह मजीठिया भारत के प्रथम कोटि के दूरद्रष्टाओं में से एक थे जो अपने समय से बहुत आगे थे। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक जैसा सफल बैंकिंग संस्थान स्थापित करने में निर्णायक भूमिका अदा की थी। दयाल सिंह कालेज और दयाल सिंह लाइबे्ररी की स्थापना उनकी मृत्यु के बाद उनके द्वारा विरासत में निर्धारित कोष में से की गई थी। द ट्रिब्यून की स्थापना 1881 में लाहौर में की गई थी और यह अविभाजित पंजाब के लोगों में सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक जागृति पैदा करने के उनके विराट स्वप्न का हिस्सा थी। ब्रिटिश शासन दौरान इस अखबार ने सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई थी और जागरूक जनमत विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इन्हें भी देखें दयाल सिंह सार्वजनिक पुस्तकालय द ट्रिब्यून दयाल सिंह महाविद्यालय (लाहौर) दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली दयाल सिंह कॉलेज, करनाल बाहरी कड़ियाँ Remembering our Founder Biography at Dyal Singh Memorial Trust Library, Lahore श्रेणी:भारतीय बैंकर श्रेणी:भारतीय समाचारपत्र संस्थापक श्रेणी:वाराणसी के लोग श्रेणी:1848 में जन्मे लोग श्रेणी:१८९८ में निधन