Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैगलन अभियान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ऑर्टेलियस के मानचित्र से विवरण मैगलन का जहाज विक्टोरिया thumb|मैगलन एल्कानो परिभ्रमण मैगलन अभियान जिसे कभी-कभी मैगलन-एलकानो अभियान भी कहा जाता है 16वीं शताब्दी का एक स्पेनिश अभियान था जिसकी योजना और नेतृत्व पुर्तगाली खोजकर्ता फ़र्दिनान्द मैगलन ने किया। यह अभियान खोज के युग और अन्वेषण के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण यात्राओं में से एक है। इसका उद्देश्य अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को पार करना था ताकि वर्तमान इंडोनेशिया में मालुकू द्वीपसमूह या मसाला द्वीपों के साथ एक व्यापार मार्ग सुरक्षित किया जा सके।2010 Spice Islands (Moluccas): 250 Years of Maps (1521–1760) https://library.princeton.edu/visual_materials/maps/websites/pacific/spice-islands/spice-islands-maps.html https://web.archive.org/web/20240315154042/https://library.princeton.edu/visual_materials/maps/websites/pacific/spice-islands/spice-islands-maps.html 15 March 2024 2024-05-09 library.princeton.edu Princeton University Library2010 Ferdinand Magellan https://library.princeton.edu/visual_materials/maps/websites/pacific/magellan/magellan.html https://web.archive.org/web/20240315154103/https://library.princeton.edu/visual_materials/maps/websites/pacific/magellan/magellan.html 15 March 2024 2024-05-09 library.princeton.edu Princeton University Library यह अभियान 1519 में स्पेन से रवाना हुआ और 1522 में स्पेनिश नाविक जुआन सेबेस्टियन एल्कानो के नेतृत्व में वहां वापस लौटा जिन्होंने फिलीपींस में मैगलन की मृत्यु के बाद हिंद महासागर को पार किया। इससे प्रशांत महासागर के विशाल पैमाने का भी पता चला और यह साबित हुआ कि यूरोप से पश्चिमी समुद्री मार्ग से जहाज दुनिया भर में यात्रा कर सकते हैं। पृष्ठभूमि फ़र्दिनान्द मैगेलन एक पुर्तगाली नाविक था जिसे भारत, मलक्का और मोरक्को का सैन्य अनुभव था। 1511 में मैगेलन ने अपने मित्र और संभवतः चचेरे भाई फ्रांसिस्को के साथ मलक्का से मालुकू तक यात्रा की जो उनके पहले अभियान का हिस्सा था।Cartwright Mark Ferdinand Magellan - World History Encyclopedia https://www.worldhistory.org/Ferdinand_Magellan/ web.archive.org 9 May 2024 16 June 2021 30 अप्रैल 2024 https://web.archive.org/web/20240430060146/https://www.worldhistory.org/Ferdinand_Magellan/ bot: unknown सेराओ मालुकू पहुँच गया और टेरनाटे द्वीप पर रहने लगा। सेराओ ने टेरनाटे से मैगेलन को पत्र भेजे जिसमें मसाला द्वीपों की सुंदरता और समृद्धि की प्रशंसा की गई थी। सन्दर्भ श्रेणी:मालुकू द्वीपसमूह श्रेणी:इण्डोनेशिया के द्वीपसमूह श्रेणी:इतिहास