Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुरावली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कुरावली Kurawali / Kuraoli Sirsa sirsa कुरावली India Uttar Pradesh 27.400 78.960 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला मैनपुरी ज़िला 2127 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 कुरावली (Kurawali) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मैनपुरी ज़िले में स्थित एक तहसील है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 विवरण कुरावली जीटी रोड (जो यहाँ पर राष्ट्रीय राजमार्ग 34 नामांकित है) पर स्थित एक कस्बा है।http://www.indiapost.gov.in/PincodeSearch.aspx?Pin_On=Kuraoli संग्रहीत प्रति 20 सितंबर 2014 https://web.archive.org/web/20160305185922/http://www.indiapost.gov.in/PincodeSearch.aspx?Pin_On=Kuraoli 5 मार्च 2016 live यह जनपद मुख्यालय मैनपुरी से २१ किलोमीटर दूर है। कुरावली में मैनपुरी की तरफ से प्रवेश करने पर जीटी रोड लोअर गंगा नहर बेवर ब्रांच पर बना नहर पुल गैलानाथ है। यहाँ जीटी रोड पर महाराज जी बाबा (बाबा नैनसुख दास) मन्दिर है जो बिजली घर के पास है। बिजलीघर के निकट नया बस स्टैंड है। महाराज जी बाबा मंदिर के पीछे सुजरई में एक राजा लक्ष्मण सिंह का बहुत पुराना किला था। जिसके प्राचीन अवशेष तथा खंडहर आज भी देखने को मिलते हैं। यहाँ प्राचीन राजा का तालाब भी है। तालाब पर प्रतिवर्ष मेला लगता है। कुरावली प्राचीन क़स्बा है। जीटी रोड पर ही प्राचीन बनखंडेश्वर नाथ मंदिर है तथा भूड़ वाले बाबा की मजार है। कुरावली के प्राचीन मंदिरों में कब्रिस्तान स्थित मंदिर झारखंडेश्वर नाथ, मोहल्ला कानून गोयान स्थित गणेश मंदिर, मंदिर दाऊजी महाराज, मोहल्ला वैदनटोला स्थित श्यामादेवी, मोहल्ला घरनाजपुर स्थित शिव मंदिर व मंदिर कुरहट प्रमुख हैं। लोकगीतों में बिकने वाली राठौर कैसेट कुरावली कस्बे की है। यहां प्राचीन मंदिर कुरहट भी है। बताया जाता है कि आल्हा ऊदल के किस्से में आने वाला बौना चोर इसी कुरहट मंदिर पर रहता था जो मंदिर परिसर में बनी गुफा में रहता था। इस गुफा को बंद कर दिया गया है। इस प्राचीन मंदिर पर वर्ष में एक बार मेला लगता है।ेमें शिक्षा कुरावली में शिक्षा के क्षेत्र में निम्न विद्यालय प्रमुख है- मलखान सिंह इंटर कॉलेज देवनागरी इंटर कॉलेज, लल्लू सिंह इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज,वी जी भारती इण्टर कॉलेज एंड पब्लिक स्कूल, श्री राम कृष्ण विद्या आश्रम इंटर कॉलेज सहित महाविद्यालय है।तथा बाल शिक्षा निकेतन, सरस्वती शिशु मंदिर, आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय। आस्था एलिट पब्लिक स्कूल, स्वराजदेवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल और तथागत इंटर कॉलेज हैं। इन्हें भी देखें मैनपुरी ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:मैनपुरी ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव श्रेणी:मैनपुरी ज़िले के गाँव