Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पूनासर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पूनासर एक गांव है जो स्वतंत्र भारत के राजस्थान राज्य और फलोदी ज़िले तथा बापिणी में स्थित है। २०११ की राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार २३०१ है। census2011 Poonasar Population - Jodhpur, Rajasthan http://www.census2011.co.in/data/village/84514-poonasar-rajasthan.html www.census2011.co.in 30 जून 2016 पूनासर गांव का पिन कोड निम्न ३४२३१२ है तथा दूरभाष कोड ०२९२७ है। यहां के लोग ज्यादातर खेती से ही गुजारा करते है क्योंकि ये ग्रामीण क्षेत्र है। गांव में सरकारी विद्यालय तथा निजी विद्यालयों की सुविधा भी है साथ ही गांव में डाकघर भी है। यह गांव 1964 से पहले चाडी ग्राम पंचायत का ही भाग था।प्रथम आम चुनाव 1959 में चौधरी नथाराम मदेरणा वृहद चाडी के सरपंच निर्वाचित हुए,जिसकी आज कुल 12 ग्राम पंचायतें हैं।पूनासर के प्रथम सरपंच 1964 में चोलाराम और 1969 में भी चोलाराम जबकि प्रथम निर्वाचित सरपंच चौधरी चूनाराम जाणी सन् 1974 में मतदान प्रणाली से चुने गए।1978 में भी चौधरी चूनाराम जाणी,1984-85 में हैट्रिक के साथ चौधरी चूनाराम जाणी लगातार तीसरी बार पूनासर के सरपंच चुने गए,1990 में मूलाराम,1995 में बाबूराम,2000 में धन्नाराम,2005 में मूलाराम,2010 में मीरादेवी निर्वाचित हुई।1995 में हुए प्रथम पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में तीज़ा चूनाराम जाणी सदस्या निर्वाचित हुई,2000 में फिर तीजा चूनाराम जाणी,2005 में आईदानराम,2010 में तीजा चूनाराम जाणी तीसरी बार पंचायत समिति सदस्य चुनी गई,2015 में भागीरथराम,2020-21 में गिनाराम पंचायत समिति सदस्य चुने गए।सन् 2015 में पूनासर से एक नई ग्राम पंचायत पूनासर खुर्द बनी।जबकि मुख्य पूनासर पंचायत में लगभग 6000 जनसंख्या के साथ करीब 3500 मतदाता रहे।जिसमें सबसे ज्यादा करीब तीन हजार जाट जाति की जनसंख्या आबाद थी।पुरानी मुख्य पूनासर पंचायत में तारीख 24.01.2015 को हुए सरपंच चुनाव में डिंपल भागीरथ चौधरी सरपंच निर्वाचित हुई जो 02.10.2020 तक कुर्सी पर रही।2020 को हुए चुनाव में संतोष कुमार पूनासर के सरपंच बने।जबकि निवर्तमान सरपंच डिंपल भागीरथ चौधरी तारीख 04.09.2021 को 32 नंबर वार्ड से बीजेपी पार्टी से जोधपुर जिला परिषद सदस्य नियुक्त हुई।आज वृहद पूनासर में कुल चार ग्राम पंचायतें पूनासर,पूनासर खुर्द,पिथासर,विश्वकर्मा नगर हैं।मूल पूनासर पंचायत में दो रेवेन्यू विलेज पूनासर और मूकनासर हैं।पूनासर में एक गौशाला(हर हर महादेव गौरी शंकर गौपाल गौशाला) हैं जिसके अध्यक्ष चौधरी रामूराम जाणी हैं। पूनासर गांव धार्मिक एवम् यज्ञ नगरी हैं।गांव में जय सियाराम आश्रम धूणा,पंचमुखी बालाजी धाम,धोरे वाले हनुमान जी की धाम,गौरी शंकर महादेव मंदिर,सालासर दरबार मंदिर,ठाकुर जी मंदिर,तेजाजी मंदिर,सती माता मंदिर,जाणीयों की कुलदेवी मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर,सति माता की बाड़ी,मूकनासर बालाजी मंदिर,मूकनासर महादेव मंदिर आदि दृश्यनीय स्थल हैं। ज्यादातर गांव ट्यूबवेलों से सिंचित है।गांव के मार्केट में लगभग 250 से ज्यादा दुकानें,बैंकघर,डाकघर,कॉपरेटिव सोसायटी,इंग्लिश एकेडमी,सीनियर सेकेंडरी स्कूल,पेट्रोल पंप,कपास मील,धर्मकांटा,स्टोन कटर,वुड कटर,गौशाला,दुग्ध डेयरी,निजी शिक्षण संस्थान,निजी हॉस्पिटल,मिनरल आरओ वाटर प्लांट,सरकारी नलकूप,सार्वजनिक बस स्टैंड,सरकारी स्वास्थ्य केंद्र,जीएसएस आदि सुविधाएं हैं। जय सियाराम आश्रम (धूणा) के मुख्य महंत श्री रामदास जी महाराज है। निकटतम गांव उत्तर में चाडी 6 किमी,पूर्व में पांचुडी मंदिर व गांव का वातावरण पूर्ण रूप से सकारात्मक ऊर्जा से भरा है। निकटतम हवाई अड्डा जोधपुर में है।15 किमी,दक्षिण में जाखण 6 किमी,पश्चिम में बापिणी 12 किमी। निकटतम गांव जाखण बापिणी खुर्द सन्दर्भ श्रेणी:ओसियां तहसील के गाँव श्रेणी:जोधपुर ज़िले के गाँव श्रेणी:राजस्थान के गाँव