Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सरल (वृक्ष)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सरल (प्रसरल)Spruce Picea abies.jpg सरल वृक्ष, जो प्रसरल भी बुलाया जाता है पादप कोणधारी (Pinophyta) पिनोप्सिडा (Pinopsida) पायनालेज़ (Pinales) पायनेसीए (Pinaceae) पाइसीया (Picea) मिलर जातियाँ लगभग 35 ज्ञात जातियाँ प्रसरल या सिर्फ़ सरल (अंग्रेज़ी: spruce, स्प्रूस) एक कोणधारी वृक्षों का जीववैनिक वंश है जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध (हॅमिस्फ़ीयर) के ठन्डे इलाक़ों में मिलता है। इस वंश को पाइसीया (Picea) भी कहा जाता है। यह २० से ६० मीटर (६५ से २०० फ़ुट) तक के ऊँचे पेड़ होते हैं और अपने कोण जैसे आकार और सर्पिल (स्पाइरल) तरह से सुसज्जित तीली जैसे पत्तों से आसानी से पहचाने जाते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में यह हिमालय के क्षेत्र में पाए जाते हैं। प्रसरल एक लम्बी आयु जीने वाला दरख़्त है और उत्तरी यूरोप के स्कैंडिनेविया इलाक़े के पश्चिमी स्वीडन क्षेत्र में एक 'ओल्ड त्यिक्को' (Old Tjikko) नामक सरलवृक्ष मिला है जिसकी उम्र ९,५५० वर्ष बताई गई है (हालांकि इसपर कुछ विवाद है)।What on Earth Evolved?, Christopher Lloyd, Bloomsbury Publishing, 2010, ISBN 978-1-4088-0289-2, ... recently discovered a single specimen of Norway spruce (Picea abies) in the Swedish mountains that they say has been alive for more than 9500 years. This venerable tree has been nicknamed Old Tjikko इन्हें भी देखें कोणधारी सन्दर्भ 2 श्रेणी:पायनेसीए श्रेणी:कोणधारी *