411 REFERENCE · Wikipedia
2013 कामदूनी सामूहिक बलात्कार और हत्या मामला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2017
इससे जुड़े शहर कामदूनी का पृष्ठ भी अस्तित्व में नही है
2013 कामदूनी सामूहिक बलात्कार और हत्या मामला 7 जून 2013 2:30 दोपहर, भारतीय समय के अनुसार कामदूनी, उत्तर 24 परगणा, पश्चिम बंगाल, भारत अंसार अलीसैफ़ुल अलीनूर अलीभुट्टो मुल्लाइनामुल मुल्लाअमीन अलीगोपाल नास्करभोलानाथ नास्कर 1 (पीड़ित महिला)
7 जून 2013 को एक 20-वर्षीय छात्रा का अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या कामदूनी में कर दी गई जो बड़ासट के निकट स्थित है, कोलकाता से 20 कि०मि० की दूरी पर। पीड़ित लड़की डेरोज़िओ कॉलेज में बी ए के द्वीतीय वर्ष की छात्रा थी जो कामदूनी बीडीओ ऑफ़िस रोड पर से चल ही रही थी कि उसका अपहरण कर लिया गया और एक फ़ैक्ट्री में ले जाकर कम से कम नौ पुरुषों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। बलात्कार के पश्चात मुजरिमों ने उसके पाँवों को बाम्बी तक चीर दिया, गला काट दिया और शरीर को पास के खेत में डाल दिया। नौ आरोपियों में से आठ गिरफ़्तार हो चुके हैं। पीड़ित परिवार और गाँववालों ने लगातार माँग की है कि बलात्कार की शिकार लड़की को इंसाफ़ मिलना चाहिए और सरकार द्वारा दी गई सहायता-राशि लेने से इंकार कर दिया।
घटना
कामदूनी बीडीओ कार्यालय रोड 4.5 कि०मि० तक फैला हुआ है जो राजरहाट की मुख्य सड़क से शुरू होकर बड़ासट के द्वीतीय समुदाय विकास ब्लॉक से लेकर आगे उत्तर की ओर मध्यग्रम तक जाती है। 20 फ़ीट चौड़ी रोड पर मछलीपालन, धान की ज़मीनें और फ़ैक्ट्री की छतें दोनों तरफ़ फैली हुई हैं। यह क्षेत्र ग़ैर-क़ानूनी ठिकानों के लिए बदनाम है जिन्हें अधिकतर असामाजिक तत्त्व और मछलीपालन से जुड़े माफ़िया इस्तेमाल करते हैं।http://www.telegraphindia.com/1130614/jsp/calcutta/story_17004152.jsp Kids march for their didi 14 जून 2013 The Telegraph 16 जून 2013 Kolkata https://web.archive.org/web/20181225175531/https://www.telegraphindia.com/states/west-bengal/kids-march-for-their-didi/cid/1208870 25 दिसंबर 2018 live कामदूनी बस पड़ाव से गुज़रनेवाली महिलाएँ लगभग हर बार अश्लील टिप्पणियों को सुनती रहती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक मध्यम आयु वर्ग की महिला का पाँच साल पहले ही एक फ़ैक्ट्री परिसर में बलात्कार किया गया था। कामदूनी निवासियों का यह भी आरोप है कि असामाजिक तत्वों को राजनीतिक संरक्षण है और इसलिए पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
स्थानीय समय के अनुसार रात 08:30 के समय पीड़ित लड़की के भाइयों ने राजरहाट में खड़ीबाड़ी के बीघा में एक उनकी बहन की बरबरतापूर्ण, विकृत, नग्न शरीर को पाया।http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4272&boxid=22926640 তরুণীর দেহ উদ্ধার, সন্দেহ ধর্ষণ করে খুন 8 जून 2013 Ei Samay Bengali 23 जून 2013 Kolkata https://web.archive.org/web/20181225175539/http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4272&boxid=22926640 25 दिसंबर 2018 live एक विवाद और झड़प ग्रामीणों और पुलिस के बीच उस समय शुरू हुई जब पुलिस पीड़ित का शव लेना प्रयास कर रही थी। भीड़ ने तीन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त किया। लगभग 2 बजे मध्यरात्रि एक विशाल पुलिस दल ग्रामीणों से पीड़ित का शरीर ग्रामीणों से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए बारासाट के लिए भेजा।http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4322&boxid=22547468 প্রকাশনামেয়ে হারিয়ে ফুঁসছে বারাসত 9 जून 2013 Ei Samay Bengali 23 जून 2013 Kolkata https://web.archive.org/web/20181225175517/http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4322&boxid=22547468 25 दिसंबर 2018 live
15 जून की शाम को भारतीय रिजर्व बटालियन के एक दल ने कामदूनी में फ़्लैग मार्च शुरू कर दिया।http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4493&boxid=3436218 কামদুনির প্রতিবাদ থামতেই কি গ্রামে হাজির আধা সেনা Das Atanu 17 जून 2013 Ei Samay Bengali 23 जून 2013 Kolkata https://web.archive.org/web/20181225175538/http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4493&boxid=3436218 25 दिसंबर 2018 live अर्द्धसैनिक चौकसी के बावजूद भी नागरिक फ़ोरम की एक टीम ने कामदूनी का दौरा किया।http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4496&boxid=31446125 কামদুনির প্রতিবাদ থামতেই কি গ্রামে হাজির আধা সেনা Das Atanu 17 जून 2013 Ei Samay Bengali 23 जून 2013 Kolkata https://web.archive.org/web/20181225175521/http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4496&boxid=31446125 25 दिसंबर 2018 live कई महिला संगठन जिनमें मातांगिनि महिला समिति, मैत्री, मनाभि, अहल्या और चेतना सहित शामिल हैँ, कामदूनी का दौरा कर चुके हैं।
17 जून को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने कामदूनी का दौरा किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपपत्र घटना के 15 दिनों के भीतर पेश किया जाएगा और उनकी सरकार दोषियों को मौत की सज़ा देने के लिए निवेदन करेगी।http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4509&boxid=15223171 দোষীদের ফাঁসির আবেদনই জানাব, আশ্বাস মমতার Sengupta Manipushpak 18 जून 2013 Ei Samay Bengali 23 जून 2013 Kolkata https://web.archive.org/web/20181225175520/http://www.epaper.eisamay.com/Details.aspx?id=4509&boxid=15223171 25 दिसंबर 2018 live जब कुछ गाँव की महिलाएँ अपनी शिकायतें सुनने के लिए उनसे अनुरोध करने लगीं, वह अपने आपा खो बैठीं और उन महिलाओं पर सीपीआई (एम) के कार्यकर्ता और माओवादी के होने का आरोप लगाया।
पीड़ित महिला
पीड़ित महिला का नाम शिप्रा घोष था। मीडिया के कुछ वर्गों ने उसका असली नाम प्रकाशित किया है जबकि दूसरों ने अपराजिता की तरह छद्मनाम का इस्तेमाल किया है। वह उत्तरी 24 परगणा जिले में बारासाट द्वितीय ब्लॉक में कीर्तिपुर द्वितीय ग्राम पंचायत के अंतर्गत कामदूनी गांव की एक बंगाली हिंदू परिवार से थी।http://www.anandabazar.com/archive/1130609/9south3.html মেয়ে নন, তিনি যেন ছিলেন বাড়ির অভিভাবক 9 जून 2013 Anandabazar Patrika Bengali 16 जून 2013 Kolkata https://web.archive.org/web/20181225175519/https://www.anandabazar.com/archive/1130609/9south3.html 25 दिसंबर 2018 dead वह दो भाई और एक बहन के परिवार में दूसरे नम्बर पर थी। उसके पिता निर्माण-स्थलों पर एक सहायक मेसन के रूप में काम करके प्रति दिन 150 - 200 रुपये कमाते थे। उसकी माँ मुरी और छाटू बेचती थी। उसके छोटे भाई दसवीं कक्षा का एक छात्र था। उस लड़की ने कीर्तिपुर नबीन चन्द्र स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी।
गिरफ्तारियाँ
कामदूनी के निवासियों ने अंसार अली को पकड़ा जो मुख्य अभियुक्त था और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद उसने चार अन्य लोगों के साथ अपराध करने की बात को कबूल कर लिया। पाँच व्यक्तिय एफआईआर में लिखाए गए। इसी आधार पर जिला पुलिस ने 8 जून के शुरुआती घंटों में तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
अभियोजन
मामले की जाँच सीआईडी पश्चिम बंगाल कर रही है। 16 जून को सीआईडी अधिकारियों ने पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन की कड़ी सुरक्षा के बीच मामले को ठीक से समझने के लिए "घटना पुनर्निमाण अभियास किया"। 45 मिनट के लिए आरोपियों ने प्रदर्शित किया कि किस प्रकार से उन्होंने बलात्कार किया और पीड़ित को मार डाला, फिर उसके शरीर को चारदीवारी के ऊपर से फेंक दिया था।
घटना के पंद्रह दिन की बाद बाद भी कोई आरोप-पत्र दायर नहीं किया गया था। 22 जून को अंसार अली को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।http://eisamay.indiatimes.com/articleshow/20718830.cms কামদুনি-কাণ্ডে চার্জশিট জমা পড়ল না ১৫ দিনে 22 जून 2013 Ei Samay Bengali 23 जून 2013 Kolkata https://web.archive.org/web/20181225175540/https://eisamay.indiatimes.com/west-bengal-news/kolkata-news/kamduni-sunani/articleshow/20718830.cms 25 दिसंबर 2018 livehttp://www.abpananda.newsbullet.in/state/34/37935 ১৫ দিন পরেও চার্জশিট পেশ হল না 23 जून 2013 ABP Ananda Bengali 23 जून 2013 https://web.archive.org/web/20181225175535/https://abpananda.abplive.in/404 25 दिसंबर 2018 dead
आरोपी और राज्य सरकार दोनों कानूनी कार्यवाही बाड़ासाट अदालत से स्थानांतरित करवाना चाहते हैं।কামদুনি মামলায় অভিযুক্তদের সমর্থন করল রাজ্য http://zeenews.india.com/bengali/zila/kamduni-case_14791.html 21 जुलाई 2013 24 Ghanta 20 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20181225175529/http://zeenews.india.com/bengali/zila/kamduni-case_14791.html 25 दिसंबर 2018 live
विरोध प्रदर्शन और विवाद
इस बलात्कार के मामले को लेकर कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए।
22 जून को प्राथमिक शिक्षा परिषद ने प्रदीप मुखोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा। वह बी आर अम्बेडकर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक होते हुए इस बलात्कार और हत्या के विरुद्ध मोर्चा निकाले थे।প্রধানশিক্ষককে শো-কজ 23 जून 2013 Ei Samay Bengali 23 जून 2013 Kolkata ऐसी ही एक विवादित घटना में प्रेसीडेंसी कॉलेज के एक पूर्व छात्र को 21 जून के विरोध मार्च में भाग लेने के लिए तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के सदस्यों ने बुरी तरह से पीटा था।
कामदूनी घटना से राज्य भर में हड़कंप मच गया और इसका प्रभाव यहाँ तक रहा कि अखिल-भारतीय स्तर पर समाचार सुर्खियों में छाया रहा परन्तु अदालत में मामले की समीक्षा शुरू नहीं हुई। आरोप-पत्र 29 जून 2013 को दायर किए गए थे।
सन्दर्भ
श्रेणी:अपराध