411 REFERENCE · Wikipedia
नवलगढ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवलगढ़ Nawalgarh Nawalgarh temple.jpg नवलगढ़ का एक पुराना मंदिर नवलगढ़ India Rajasthan 27.846 75.268 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला झुंझुनू ज़िला 63948 2011 भाषा प्रचलित राजस्थानी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
thumb|280px|नवलगढ़ पोद्दार कॉलेज टॉवर
thumb|280px|नवलगढ़ पोद्दार कॉलेज
नवलगढ़ (Nawalgarh) भारत के राजस्थान राज्य के शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनू ज़िले में स्थित एक नगर है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
भूगोल
यह 15 किमी मुकुंदगढ़ के दक्षिण में और 10 डुण्डलोद से दूर पड़ता है। नवलगढ के सीमावर्ती गाँव उत्तर में मोहब्बतसर, चेलासी, चेलासी ढ़हर, नवलड़ी, पूर्व में सैनीनगर, बिरोल दक्षिण में झाझड़, बेरी और पश्चिम में बिडो़दी बड़ी हैं तथा कस्बा उत्तर में डुण्डलोद, है। नवलगढ़ यह एक रेलवे-स्टेशन भी है।
इतिहास
ठाकुर नवल सिंह जी बहादुर (शेखावत) ने 1737 ई. में नवलगढ़ की स्थापना थी। मारवाड़ी समुदाय के कई महान व्यापारिक परिवार नवलगढ़ मूल के है। नवलगढ़ उच्च दीवारों (परकोटा) और अलग अलग दिशाओं में चार परास्नातक (फाटकों), अगूना दरवाजा, बावड़ी दरवाजा (उत्तर में), मंडी दरवाजा और नानसा दरवाजा से मिलकर सुसज्जित घेरे में सुरक्षित किया गया था।
परिवहन
नवलगढ़ शहर सीकर एवं झुंझनू (ज़िला मुख्यालय) से लगभग समान दूरी पर स्थित है। यह झुंझनू से क़रीब 39 किलोमीटर दूर है, जबकि सीकर से मात्र 30 किलोमीटर। जयपुर, दिल्ली, अजमेर, कोटा और बीकानेर से यह सड़क मार्ग से सीधे जुड़ा हुआ है। जयपुर यहां से क़रीब 140 किलोमीटर है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली, क़रीब 272 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जयपुर-लोहारू मार्ग पर स्थित नवलगढ़ ब्रॉडगेज रेल लाइन से जुड़ा हुआ है। हेरिटेज ऑन व्हील्स, यह एक लक्ज़री टूरिस्ट ट्रेन है, जो नवलगढ़ और शेखावाटी को क़रीब से देखने का अवसर प्रदान करती है।
पर्यटन
नवलगढ़ का किला, रूप निवास पैलेस, शीशमहल, पोद्दार कॉलेज टावर, लक्ष्मी नृसिंह मंदिर और गोपीनाथ जी मंदिर दर्शनीय आकर्षण हैं।
= हवेलियाँ
शेखावाटी के किलों एवं हवेलियों में बनी सुंदर फ्रेस्को पेंटिंग्स दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इसी के चलते शेखावाटी अंचल को राजस्थान के ओपन आर्ट गैलरी की संज्ञा दी जाती है। 1830 से 1930 के दौरान व्यापारियों ने अपनी सफलता और समृद्धि को प्रमाणित करने के उद्देश्य से सुंदर एवं आकर्षक चित्रों से युक्त हवेलियों का निर्माण कराया। इनमें भगतों की हवेली, छोटी हवेली, परशुरामपुरिया हवेली, छाउछरिया हवेली, सेकसरिया, मोरारका की हवेली एवं पोद्दार हवेली आदि प्रमुख हैं। हवेलियों के रंग शानों-शौकत के प्रतीक बने। समय गुजरा तो परंपरा बन गए और अब तो विरासत का रूप धारण कर चुके हैं। कलाकारों की कल्पना जितना उड़ान भर सकती थी, वह सब इन हवेलियों की दीवारों पर आज देखने को मिल जाता है।
होटल एवं गेस्ट हाऊस
नवलगढ़ में ठहरने के लिए शानदार होटल एवं गेस्ट हाऊस उपलब्ध हैं। इनमें रूपनिवास पैलेस, होटल नवलगढ़ प्लाजा, आपणी होटल, होटल अपणी ढाणी, होटल सिटी पैलेस, नवल होटल, तीज होटल आदि प्रमुख हैं।
शिक्षा
शेखावाटी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है। पिलानी, लक्ष्मणगढ़ और नवलगढ़ ने शैक्षिक परिदृश्य को संवारने का काम किया है। राजस्थान के सबसे पहले महाविद्यालय सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, नवलगढ़ की स्थापना यहां 1921 में हुई थी। स्वयं महात्मा गांधी जी इस कॉलेज के ट्रस्टी थे। ही यहां एक सरकारी कॉलेज भी है।
धर्म और समारोह
सभी प्रमुख हिंदू और मुस्लिम त्योहारों को मनाते हैं। प्रमुख हिंदू त्यौहारों में से कुछ हैं : होली, दीपावली, रामनवमी, मकर संक्रांति, रक्षाबंधन, सावन, तीज और गौगा, सहकर्मी, गणगौर आदि।
इन्हें भी देखें
झुंझुनू ज़िला
शेखावाटी
सेठ ज्ञानीराम बंसीधर पोदार महाविद्यालय, नवलगढ़
सन्दर्भ
नवलगढ़ डुण्डलोद (Dundlod) कारी (Kari) झाझड़ (Jhajhar) बेरी (Beri) बिड़ोदी छोटी (Birodi Chhoti) बिड़ोदी बड़ी (Birodi Bari) बीदसर (Bidsar)
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:झुंझुनू ज़िला
श्रेणी:झुंझुनू ज़िले के नगर