411 REFERENCE · Wikipedia
फैसीलिटेटर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|230px|शिखर बैठक में चर्चा का नेतृत्व करते हुये एक फैसीलिटेटर।
फैसीलिटेटर https://nhm.gov.in/images/pdf/programmes/RKSK/Counsellors_Training_Manual/Facilitator_Guide_Counsellors_Hindi.pdf (facilitator) अथवा सूत्रधार अथवा सुविधा प्रदाता उस व्यक्ति को कहते हैं जो बैठकों या चर्चाओं के दौरान लोगों के समूह को एक साथ बेहतर ढंग से काम करने, उनके सामान्य उद्देश्यों को समझने और इन उद्देश्यों को प्राप्त करने की योजना बनाने में मदद करता है। ऐसा करते समय् फैसीलिटेटर "तटस्थ" रहता है, जिसका अर्थ है कि वो चर्चा में कोई विशेष पक्ष में भाग नहीं लेता है।Bens viIngrid Facilitating with ease! Core skills for facilitators, team leaders and members, managers, consultants, and trainers https://archive.org/details/facilitatingwith0000bens 2012 Wiley San Francisco Bens, 2012 0-7879-5194-3 कुछ फैसीलिटेटर उपकरण बैठक में पहले से मौजूद या उभरने वाली किसी भी असहमति पर आम सहमति प्राप्त करने में समूह की सहायता करने का प्रयास करते हैं ताकि भविष्य की कार्रवाई के लिए उसके पास एक ठोस आधार हो।
परिभाषा
फैसीलिटेटर की विभिन्न परिभाषायें हैं:
"एक व्यक्ति जो समूहों और संगठनों को अधिक प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम बनाता है; जिसका उद्देश्य सहयोग करना और तालमेल हासिल करना होता है। वह एक 'तटस्थ सामग्री' पार्टी है जो बैठक के दौरान पक्ष न लेकर या किसी दृष्टिकोण को व्यक्त या उसकी वकालत न करके, समूह के काम को पूरा करने के लिए निष्पक्ष, खुली और समावेशी प्रक्रियाओं की वकालत कर सकता/सकती है।" - माइकल डॉयलMichael Doyle, quoted in Kaner, et al., 2007, p. xiii. "An individual who enables groups and organizations to work more effectively; to collaborate and achieve synergy. He or she is a 'content neutral' party who by not taking sides or expressing or advocating a point of view during the meeting, can advocate for fair, open, and inclusive procedures to accomplish the group's work."
वह जो बातचीत में संरचना और प्रक्रिया में योगदान देता है ताकि समूह प्रभावी ढंग से कार्य करने और उच्च गुणवत्ता वाले निर्णय लेने में सक्षम हो सके। एक सहायक और सक्षम व्यक्ति जिसका लक्ष्य दूसरों को उनके उद्देश्यों को पूरा करने में सहायता करना है।" - आई बेन्स, पृष्ठ viiiBens, I. (2012) Facilitation: Your pocket guide to facilitation (3rd Edition). Salmen, NH: GOAL/QPC. "One who contributes structure and process to interactions so groups are able to function effectively and make high-quality decisions. A helper and enabler whose goal is to support others as they pursue their objectives."
"फैसीलिटेटर का काम हर किसी को उनकी सर्वोत्तम सोच और अभ्यास करने में सहायता करना है। ऐसा करने के लिए वो पूर्ण भागीदारी को प्रोत्साहित करता है, आपसी समझ को बढ़ावा देता है और साझा जिम्मेदारी पैदा करता है। हर किसी को अपना सर्वश्रेष्ठ सोचने में सहायता करके, एक फैसीलिटेटर समूह के सदस्यों को समावेशी समाधान खोजने और स्थायी समझौते बनाने में सक्षम बनाता है" - कनेर और साथी।Sam Kaner and colleagues (2007) p. 32. The facilitator's job is to support everyone to do their best thinking and practice. To do this, the facilitator encourages full participation, promotes mutual understanding and cultivates shared responsibility. By supporting everyone to do their best thinking, a facilitator enables group members to search for inclusive solutions and build sustainable agreements
संघ और संगठन
एक पेशे के रूप में फैसीलिटेटर को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए 1994 में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ फैसीलिटेटर्स (IAF/आईएएफ) की स्थापना की गई थी।International Association of Facilitators Charter June 2022 https://www.iaf-world.org/site/sites/default/files/IAF%20Charter%2020%20June%202022%20%20.pdf 4 फ़रवरी 2024 1 जुलाई 2022 https://web.archive.org/web/20220701021022/https://www.iaf-world.org/site/sites/default/files/IAF%20Charter%2020%20June%202022%20%20.pdf dead आईएएफ प्रमाणित प्रोफेशनल फैसिलिटेटर प्रोग्राम भी उपलब्ध करवाता है। प्रमाणित प्रोफेशनल फैसिलिटेटर की योग्यताएँ आइएएफ की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती हैं।https://www.iaf-world.org/site/home/iaf-world IAF World www.iaf-world.org en 2024-02-04 22 जनवरी 2024 https://web.archive.org/web/20240122012400/https://www.iaf-world.org/site/home/iaf-world dead इनमें मुख्यतः (1) सहयोगी ग्राहक संबंध बनाएं (2) उपयुक्त समूह प्रक्रियाओं की योजना बनाना (3) सहभागी वातावरण बनाना और उसे बनाये रखना (4) उचित और उपयोगी परिणामों के लिए समूह का मार्गदर्शन करना (5) पेशेवर ज्ञान का निर्माण और रखरखाव कना और (6) मॉडल सकारात्मक पेशेवर रवैया रखना शामिल हैं।
इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फोर फैसीलिटेशन (INIFAC) की स्थापना वर्ष 2003 में हुई जिससे फैसीलिटेशन कार्यक्रम का प्रमाणन और रखरखाव किया जा सके।https://inifac.org/ INIFAC – THE INTERNATIONAL INSTITUTE FOR FACILITATION en-US 2024-02-04 प्रमाणित मास्टर फैसिलिटेटर की दक्षतायें इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फोर फैसीलिटेशन वेबसाइट पर पाई जा सकती हैं।https://inifac.org/facilitation-competencies/ Facilitation Competencies – INIFAC en-US 2024-02-04
सन्दर्भ
श्रेणी:बैठक
श्रेणी:सामूहिक प्रक्रियाएँ