411 REFERENCE · Wikipedia
शांतिपुर, नदिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शांतिपुर Shantipurশান্তিপুর Mustard field @santipur.jpg शांतिपुर में सरसों के खेत शांतिपुर India West Bengal 23.25 88.43 inline, title पश्चिम बंगाल में स्थिति देश प्रान्त पश्चिम बंगाल ज़िला नदिया ज़िला 151774 2011 भाषाएँ प्रचलित बांग्ला
शांतिपुर (Shantipur) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के नदिया ज़िले में स्थित एक नगर है।"Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202"Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074
विवरण
शांतिपुर में पर्यटक तोपखाना मस्जिद के खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। इसका निर्माण फौजदार गाजी मोहम्मद यार खान ने मुगल शासक औरंगजेब के शासनकाल में 1703-1704 ई. में कराया था। इस मस्जिद में एक बड़ा गुम्बद और आठ मिनारें हैं जो पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं। पर्यटक इन मिनारों और गुम्बद की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद करके ले जाते हैं।
नदिया का शांतिपुर 9वीं शताब्दी से संस्कृत, साहित्य और वैदिक शिक्षा का बड़ा केन्द्र भी रहा है। उस समय यहां पर अनेक मन्दिरों का निर्माण किया गया था। इन सभी मन्दिरों का निर्माण विभिन्न शैलियों में बड़ी खूबसूरती के साथ किया गया था। शांतिपुर के मन्दिरों में श्याम चन्द मन्दिर, जलेश्वर और अद्वैत प्रभु मन्दिर प्रमुख हैं। अपने शानदार मन्दिर-मस्जिदों के साथ-साथ यह अपनी बुनाई कला के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर भारत की बेहतरीन साड़ियों में से तांत साड़ी तैयार की जाती है।
इन्हें भी देखें
नदिया ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के शहर
श्रेणी:नदिया ज़िला
श्रेणी:नदिया ज़िले के नगर
*