411 REFERENCE · Wikipedia
कार्मल चिकित्सा केन्द्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कार्मल चिकित्सा केन्द्र (מרכז רפואי כרמל) इज़राइल के हाइफ़ा में स्थित एक आम अस्पताल है। यह क्लैलिट स्वास्थ्य सुधार संगठन के अन्तर्गत आता है। लेडी डेविस अस्पताल कार्मल चिकित्सा केन्द्र का एक भाग है।Carmel Medical Center https://web.archive.org/web/20151208054215/http://www.dramedical.com/clinics/carmel 8 दिसंबर 2015 कार्मल अस्पताल हाइफ़ा, इसके उपनगरीय क्षेत्रों और अन्य उत्तरी क्षेत्रों में सेवा प्रदान करता है। इसका निर्माण 1967 में किया गया था। डा. अवी गोल्डबर्ग यहाँ के वर्तमान निदेशक हैं।
सुविधाएँ
कार्मल चिकित्सालय में उत्कृष्ट हृदय-रोग विज्ञान (कार्डियोलॉजी), संवहनी शल्य-चिकित्सा और वक्ष शल्य-चिकित्सा विभाग हैं। इस अस्पताल में 4,400 बिस्तर उपलब्ध है और यह संख्या समूचे इज़राइल में उपलब्ध अतिपाती अस्पताल बिस्तरों की कुल संख्या का एक तिहाई है।
दूसरे लेबनान युद्ध से सबक लेते हुए, 2010 में इस अस्पताल में एक नए आपातकालीन कक्ष का निर्माण आरम्भ हुआ। इसकी दीवारे प्रबलित कंक्रीट से निर्मित है और 60 सॅण्टीमीटर मोटी हैं ताकि प्रक्षेपास्त्र से हुए हमलों से इसे सुरक्षित रखा जा सके। निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात आपातकालीन कक्ष को 2011 के दिसम्बर के मध्य में खोल दिया गया था।
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Carmel Medical Center, Haifa कार्मल चिकित्सा केन्द्र
"CARMEL" MEDICAL CENTER
श्रेणी:इज़राइल के अस्पताल