Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तोंकिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|तांकिङ (Bắc Kỳ) तांकिङ (Tongking) वियतनाम का उत्तरी भाग है। इसके पूर्व में तांकिं की खाड़ी है। इसका क्षेत्रफल ४४,६७२ वर्ग मील तथा इसमें लाल नदी तथा सहायक नदियों, विशेषकर संग बो (काली नदी), की घाटी और डेल्टा सम्मिलित हैं। मुख्य नदी घाटियों एवं ऊँची मध्य पहाड़ियों (spurs) द्वारा यह युनेन पठार से अलग है। यहाँ कोयला, जस्ता, फॉस्फेट, टिन एवं ग्रैफाइट का खनन किया जाता है। चूना पत्थर ही बड़ी बड़ी खानों के कारण यहाँ पर्याप्त मात्रा में सीमेंट का निर्माण होता है। मुख्य फसल धान है, जो कुल कृषि योग्य भूमि के ४/५ भाग में बोया जाता है तथा साधारणत: संपूर्ण जनसंख्या के भोजन के लिये पर्याप्त होता है। यहाँ धान की खेती के विस्तार के लिये बहुत ही कम अवसर है, क्योंकि समतल भूमि सीमित है। मक्का, गन्ना, कपास, चाय, कहवा एवं तम्बाकू अन्य उपजें हैं। यहाँ रेशम का उत्पादन काफी होता है, जिसका अधिकांश उपयोग रेशम उद्योग के कारखानों में किया जाता है। तांकिं के उपजाऊ डेल्टा प्रदेश में घनी जनसंख्या पाई जाती है। यहाँ घनत्व १,७८० व्यक्ति प्रति वर्ग मील है। हानोई प्रमुख एवं आधुनिक नगर है, हेफोंग (Hiaphong) मुख्य बंदरगाह है। श्रेणी:वियतनाम का भूगोल