Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वोर्टैक्स गॉर्डन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वोर्टैक्स गॉर्डन डॉर्मस्टैट (जर्मनी) की हैसियन सिटी का एक व्यक्तिगत रूप से आधिकारित जनतक उद्यान है। यह मैथिलडेनहोई क्षेत्र के ऑर्ट नवू में एक पैन्थीस्टिक परमाकल्चर उद्यान है जो कि विक्टर शाउबर्गर की “लैविटेशनल फ़ोर्स" की खोज की ओर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शिल्पकारों जिसमें जॉन विलकस, जेकोपो फ़ोगिनी, जीरोम अबेल सिगुइन और हाइसुंग हुआन सम्मिलित हैं के कलात्मक वर्णन द्वारा संकेत करता है। उद्यान डॉर्मस्टैट के हैनरी नोल्ड की व्यक्तिगत संपत्ति है, परन्तु यह जनता के लिए खुला है। उद्यान को इसके मालिक कन्सैपचुअल कलाकार हैनरी नोल्ड के इर्द-गिर्द एक दल द्वारा लगाया तथा डिज़ाइन किया गया था। कल्पना “वोर्टैक्स” शब्द का अर्थ होता है ऐडी या घुमावदार चाल। उद्यान के मालिक के लिए इसका अर्थ है सर्पिल रेखायें या कुंडल-आकृतियाँ (हैलिक्स) और, इसके अतिरिक्त, यह डीऐनए, डबल हैलिक्स और जीवन के निर्माण टुकड़ों की कल्पना का आह्वान करता है। ऐतिहासिक/सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वोर्टैक्स गॉर्डन, “हाउस हुबरटस” के साथ 1921 में ऑर्किटैक्ट जान हुबर्ट पिनांड द्वारा डिफैनबॉक परिवार के लिए बनाया गया, “सेकरड टोपोग्रॉफ़ी” के एक नए रूप का आधार है, जीवन सुधार आंदोलन को एक श्रद्धाँजलि के रूप में, जो कि स्वयं में साम्यवाद और पूँजीवाद दोनों के एक विकल्प के रूप में जाना जाता है। जर्मन और स्विस कलाकारों की बस्तियों मैथिलडेनहोई, वॉर्पस्वीड, ऐम्डन और मॉन्ट वैरिटा के करिष्माई प्रभाव ने रूढ़िमुक्त तथा स्वतंत्र विचारों वालों में कला का पोषण किया तथा अन्य अव्यावहारिक कार्य के उत्थान के लिए भी सहायक था तथा यूरोप में वैकल्पिक विचारों के एक नए संदर्भ के लिए भी। इसके पीछे उन सबके स्वप्न थे जो स्वर्ग को खोने का दुःख उठा चुके थे और एक नए स्वर्ग की कामना कर रहे थे: अराजकतावादी, नग्नवादी, नारी अधिकारवादी, डडाइस्ट्स, शान्तिवादी, संगतराश, ब्रह्मविद्यावादी और पदलोलुप। इन लोगों को जो अधिक से अधिक आकर्षित थी वो थी अव्यावहारिकता की आत्मा तथा अपनी देवकथा के सृजन से स्वयं की एक नई परिभाषा जो कि जीवन की परंपरागत विधियों तथा आदतों से कोसों दूर थी। वोर्टैक्स गॉर्डन एक ऐसे स्थान की इस आशा को प्रतिबिंबित करता है जहाँ अदृश्य रूप से काम करने वाली ऊर्जायें पुनः एकत्रित की जाती हैं तथा एक साथ लाई जाती हैं और, जब उन पर विचार किया जाता है, तो स्वयं को प्रकट कर सकती हैं। रेखागणित और अंक-विद्या वोर्टैक्स गॉर्डन में एक अन्य विषय-वस्तु जो है वह पवित्र रेखागणित तथा ब्रह्माण्डिक अंक सम्बंधों का, जैसे कि “गोल्डन मीन” और इससे बनाया गया फ़िबोनॉची संख्या लड़ी, जो कि प्रायः ही फसल चक्रों में पाया जाता है, अक्सर व्यास में 70 मीटर, जो कि रहस्यमयी ढ़ंग से प्रत्येक वर्ष मुख्यतः इंग्लैंड के खेतों में दिखाई देता है जब तक कि दाने निकाल ना लिए जाएँ। इन फसल चक्रों के छोटे संस्करणों को मोज़ाइक और टाइल पिक्टोग्रामज़ के रूप में तथा अद्वितीय कलाकारी की तीन-आयामी मूर्तियों में भी प्रिटज़-क्रिसटियनज़-वैग 13, डॉर्मस्टैट में अमर कर दिया गया है। मक्का चक्र के इन परम जटिल पैटर्न्ज़ को पग-दर-पग व्यापक रेखागणितिक डिज़ॉइनज़ के रूप में बनाया गया है तथा जिस वातावरण में ये रखे गये हैं उस पर इनका एक यथाक्रम, शालीन प्रभाव पड़ता है—जैसा कि एक ओर के प्रवेश की सीढ़ी में है, जिसमें खुदे हुए कांस्य के सिक्कों की एक कतार साथ साथ खड़ी है जो कि कुछ-कुछ दूरी पर 48 छोटे फसल चक्र पिक्टोग्रॉम्ज़ द्वारा काटी जाती है। गोएथे के वॉईमर के ग्रीषमकाल के घर के एक चित्र जो कि फर्श पर एक पत्थर का पैंटाग्राम दिखाता है ने चूने के पत्थर की स्लैब के फसल चक्र मोज़ाइक को प्रेरित किया जो कि पविलियन में चमकीले शीशे की प्रिज़म के साथ डोम डिज़ॉइन में है। घर के इर्द-गिर्द रखे गए 108 अंडाकार वॉकवे पत्थर चान्द्र भाव जगाते हैं, चाँदी की बहुमूल्य धातु में प्रतिबिंबित जिसका परमाणु भार 108 है तथा मून के अर्ध-व्यास का स्मरण कराते हुए, जो कि 1080 मील है। बायोनिक्स और परमॉकल्चर जॉन-विल्कस के जैविक-आकृति वाले झरते पोखरों में, जल विभिन्न लय में बहते हुए लैमनीसिकेट पैटर्नज़ बनाता है जो कि विभिन्न बेसिन्ज़ की चौड़ाई के अनुसार होती हैं। ट्रिक फव्वारों को तीन टैंक्स के द्वारा गटरों से वर्षा का जल दिया जाता है; फ़लोफॉर्म बेसिनज़ में स्फूर्तिदायक गमन से बढ़ावा मिलने के कारण, जल को उद्यान की सिंचाई के लिए प्रयोग किया जाता है। वोर्टैक्स गॉर्डन में, उद्यान की मिट्टी और पौधों की देखभाल परमॉकल्चर दृष्टिकोण के सिद्धान्तों पर आधारित है। हरमैन बैनजिस के सुझावों पर, इस नगर उद्यान में मृत लकड़ी के ढ़ेरों तथा गट्ठियों की परस्पर बड़ी संख्या अणुजीवियों के लिए उत्तम प्रजनन भूमि प्रदान करते हैं। उद्यान का ले-ऑउट अंडाकार तत्वों के साथ तालाब, जो कि कटोरे की आकृति के गड्ढे, अंडाभ आकार में खोदा गया है तथा जिसके ऊपर एक लकड़ी का वॉकवे तथा जेकोपो फॉगनीनी की बनाई गई स्टॉलैटाईट मूर्ति है, रुनिक अभ्यास “फ़नल्ज़” पर आधारित है जो कि भूमि में खोदी जाती थीं जिमनास्टिक अभ्यास के लिए तथा जिसमें धरती का बड़ी मात्रा में स्थानांतरण होने की माँग होती है। एक तीन टांगों वाली ताँबे की फ़नल घंटी के आकार तथा घुमावदार जल-वहन की आकृति के साथ बायोटोप को मार्मिकता प्रदान करती है। चमगादड़ों के घोंसलों के दो बड़े डिब्बों के बीच में एक तलशिला पर लगाए हैं बहुत बड़ी संख्या में लकड़ियों के टुकड़े जिसके ग्रेन-ऐंड छोर पर हज़ारों-पर-हज़ारों छिद्र निकाले गए हैं कीड़े-मकौड़ें के संभावित निवास के लिए। कहीं और, एक मंडप दार मिट्टी का अंडा जो कि लगभग 2 मीटर ऊँचा है लगाया है जिसकी सतह पर छिद्र निकाले गए हैं जो कि एकल मक्खियों के लिए घर माना जा सकता है तथा अन्य कीड़े-मकौड़ों के लिए रहने का स्थान। मधुमक्खियों के लिए ढ़ेरों कूपिकामय डिब्बे उद्यान में लगाए गए हैं। विस्फोट के स्थान पर अन्तःस्फोट ऑस्ट्रीया के प्राचीन क्षेत्रों में प्रकृति की समीक्षा करते हुए बिताये गये 30 वर्षों में बटोरे गए उसके निष्कर्षों से, विक्टर शॉउबर्गर जीवन तथा संचार की मूल विधियों तथा सिद्धान्तों को उपयोग करना चाहते थे मशीनों, टर्बाइनों, इंजन के लिए वैकल्पिक ईंधन ऊर्जा के उत्पादन के लिए या ऊष्मा पैदा करने के लिए। वोर्टैक्स गॉर्डन में आने वाले पर्यटक ऐसे अन्तःस्फोटात्मक बलों का अनुभव कर सकते हैं तथा उस ढ़ंग के साथ समानुभूति जता सकते हैं जिससे प्राण शक्तियाँ उत्तपन्न, बढ़ या विकसित हो सकती हैं। “वोर्टैक्स” नाम बहुत से फ़लोफॉर्म जल गुणों तथा फ़नल्ज़ से लिया गया है जिनमें जल के बहाव की घुमावदार तथा लैमनीसिकेट (चित्र-आठ आकृति वाला) आकृतियाँ होती हैं। Wikilinks Darmstadt Artists' Colony Insect hotel References Frankfurter Rundschau: "Rätselhaft, aber schön." Newspaper article. [1] Retrieved July 20, 2015 P-Magazin: Vortexgarten auf der Mathildenhöhe. News journal article. [2] Retrieved July 20, 2015 External links Mathildenhoehe.org (official web page) Info Mathildenhoehe The Garden Landscape Guide Mathildenhoehe Darmstadt Photos Vortex Garten Story in German Newspaper Darmstädter Echo https://web.archive.org/web/20170801234844/http://www.echo-online.de/lokales/darmstadt/nicht-bloss-das-gleiche-in-gruen_17008926.htm 1 अगस्त 2017 External links only available in German Language Gartenkunst: Der geheime Garten des Henry Nold. Aus Ethikkooperation.de https://web.archive.org/web/20170530102741/http://www.ethikkooperation.de/garten/181-gartenkunst.html 30 मई 2017 Video, ARD (broadcaster), 27.05.2014, Deutsche Gärten: Verwilderter Stadtgarten https://web.archive.org/web/20170729184155/http://mathildenhoehe.org/wp-content/uploads/2016/05/hnmh.mp4 29 जुलाई 2017