411 REFERENCE · Wikipedia
रेशियाँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रेशियाँ (अंग्रेज़ी: Reshian, उर्दु: ریشیاں) पाक-अधिकृत कश्मीर के हट्टियाँ बाला ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह लीपा घाटी का द्वार माना जाता है और मुज़फ़्फ़राबाद से ६७ किमी दूर १,६७४ मीटर (५,४९२ फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है। यहाँ से ५०० मीटर दूर ३,२०० मीटर (१०,५०० फ़ुट) ऊँचा रेशियाँ दर्रा है जहाँ से लीपा वादी में प्रवेश किया जा सकता है। मुज़फ़्फ़राबाद से यहाँ के लिये रोज़ बस-सेवा चलती है।
== इन्हें भी देखें ==
लीपा घाटी
हट्टियाँ बाला ज़िला
पाक-अधिकृत कश्मीर
== सन्दर्भ ==