Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोल इण्डिया लिमिटेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कोल इंडिया लिमिटेड coal india ltd.jpg सार्वजनिक प्रतिष्ठानसरकारी "वी सर्वाइव इफ़ नेचर लिव्स" १९७५ कोलकाता, पश्चिम बंगाल श्री बी. साईराम , अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ४९२,००० (२००६) कोयला एवं लिग्नाइट कोयला ₹ ८५.१६ बिलियन (२००६)(US$ २.१५ बिलियन) coalindia.nic.in कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) एक भारत का सार्वजनिक प्रतिष्ठान है। यह भारत और विश्व में भी सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है। यह भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ है। यह कोयला खनन एवं उत्पादन में लगी कंपनी है। यह अनुसूची 'ए' ‘नवरत्न’ सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है। इसका मुख्यालय कोलकाता, पश्चिम बंगाल में स्थित है। 31 मार्च 2010 तक इसके संचालन में भारत के आठ राज्यों के 21 प्रमुख कोयला खनन क्षेत्रों के 471 खान थे, जिनमें 273 भूमिगत खान, 163 खुली खान और 35 मिश्रित खान (भूमिगत और खुली खानों का मिश्रण) शामिल थे। हम 17 कोयला परिष्करण सुविधाओं का भी संचालन कर रहे थे, जिनका समग्र फीडस्टॉक क्षमता सालाना 39.40 मिलियन टन की है। हमारा इरादा है इसके अतिरिक्त सालाना 111.10 मिलियन टन की समग्र फीडस्टॉक क्षमता के 20 और कोयला परिष्करण सुविधाओं का विकास करना। इस के अलावा हमने 85 अस्पतालों और 424 औषधालयों के सेवाएं भी प्रदान किये। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ कोल मैनजमेंट (आई.आई.सी.एम.) सी.आई.एल. के तहत संचालित है और अधिकारियों के लिए विभिन्न बहु–अनुशासनात्मक प्रबंधन विकास कार्यक्रम प्रदान करता है। कोल इंडिया के प्रमुख उपभोक्ता बिजली और इस्पात क्षेत्र हैं। अन्य क्षेत्रों में सीमेंट, उर्वरक, ईंट भट्टे और विभिन्न लघु उद्योग शामिल हैं। हम तरह तरह के अनुप्रयोगों के लिए विभिन्न ग्रेड के कोकिंग और गैर कोकिंग कोयले का उत्पादन करते है। कार्पोरेट संरचना और अनुषंगी कंपनियां कोल इंडिया के 9 प्रत्यक्ष और 2 अप्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनियां हैं, जो नीचे सूचीबद्ध हैं: प्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनियां (भारतीय) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट लिमिटेड ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड प्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनियां (विदेशी) कोल इंडिया अफ्रीकाना लिमिटाडा अप्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनियां (इसके अनुषंगी कंपनी, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, द्वारा नियंत्रित) एम॰जे॰एस॰जे॰ कोल लिमिटेड एम॰एन॰एच॰ शक्ति लिमिटेड सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ https://www.coalindia.in श्रेणी:बंबई स्टॉक एक्स्चेंज में सूचित कंपनियां श्रेणी:भारत की कोयला कंपनियां श्रेणी:कोलकाता की कंपनियां श्रेणी:भारत की सरकारी कंपनियां