Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बॉर्डर (1997 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बॉर्डर बॉर्डर.jpg बॉर्डर का पोस्टर जे पी दत्ता जे पी दत्ता अनु मालिक राखी गुलज़ार, सनी द्योल, जय किशन श्राफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तबु, कुलभूषण खरबंदा, सुदेश बैरी, पुनीत इस्सर, राजीव गोस्वामी, सपना बेदी, अमृत पाल दीपक विर्कुद जे॰ पी॰ फिल्म्स 13 जून 1997 भारत हिन्दी 178 मिनट 61 cओरिजनल 149.11 cAdjustedhttp://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=126&catName=MTk5MC0xOTk5 संग्रहीत प्रति 23 जुलाई 2012 https://archive.today/20120723235123/www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=126&catName=MTk5MC0xOTk5 23 जुलाई 2012 live बॉर्डर 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म ब्लाकबस्टर युद्ध फ़िल्म है जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। संक्षेप इस फिल्म की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला का युद्ध को विस्तार से समझाया गया है। फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान की लड़ाई से प्रेरित है जहाँ राजस्थान के लाँग्वला पोस्ट पर 120 भारतीय जवान सारी रात पाकिस्तान की टाँक रेजिमेण्ट का सामना करते हैं। फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के एलान से पहले के दृश्य से शुरू होती है जहाँ मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी (सनी देओल) को 120 जवानों के साथ लोनगेवाला पोस्ट पर भेजा जाता है। वही दूसरी तरफ मेजर बाजवा (जैकी श्रॉफ) को जैसेलमेर में हवाई बेस बनाने का आदेश मिलता है। फिल्म आगे बढ़ते हुए जवानो के परिवारों की कहानी सुनाती है जहाँ धरमवीर (अक्षय खन्ना) की अन्धी माँ है और उसकी (धरमवीर की) शादी होने वाली है, भैरव सिंह (सुनील शेट्टी) की सुहाग रात है, रतन सिंह (पुनीत इस्सर) के माता-पिता उसकी राह देख रहे हैं, मथुरा दास की पत्नी बीमार है और उसे छुट्टी चाहिए और कुलदीप सिंह की पत्नी उसके तबादले के लिए ज़ोर लगती है। फिल्म अलग अलग जगह से आए जवानो के बीच बनते रिश्तो पर भी नज़र डालती है। अन्तराल से पहले सभी पात्रों के परिचय के बाद फिल्म युद्ध पर केन्द्रित होती है जिसे बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। फिल्म की पटकथा दर्शकों को बाँधे रखती है और युद्ध के शुरू होने से पहले के संवाद दर्शकों में नयी जान डाल देती है। फिल्म का संगीत बेहद प्रेरित करने वाला है और दर्शकों ने बेहद पसन्द किया है। गाने एक फौजी के जीवन की दास्तान बयान करते हैं। हालाँकि बीच में फिल्म में प्रेम कहानी डालकर फिल्म को थोड़ा खींच दिया गया है जिससे दर्शक ऊब से जाते हैं पर शुरुआत और अन्त दर्शकों को बाँधे रखता है। फिल्म का अन्त दुखद दृश्य पेश करता है और एक सन्देश भेजने की कोशिश करता है। मुख्य कलाकार राखी गुलज़ार - धरमवीर की माँ सनी देओल - मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी जैकी श्रॉफ - विंग कमांडर एंडी बाजवा सुनील शेट्टी - कैप्टन भैरव सिंह राठौड़, बीएसएफ अक्षय खन्ना - सेकंड लेफ्टिनेंट धरमवीर सिंह भान पूजा भट्ट - कमला तबु - कुलदीप की पत्नी कुलभूषण खरबंदा - फघीरम, खानसामा सुदेश बैरी - सूबेदार मथुरा दास पुनीत इस्सर - सूबेदार रतन सिंह संक्षेप इस फिल्म की कहानी एक सत्य घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में १९७१ के भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से समझाया गया है। संगीत बॉर्डर फ़िल्म के संगीतकार अनु मलिक हैं तथा गीतकार जावेद अख्तर हैं। संगीत अधिकार वीनस रिकार्ड्स के पास हैं। गायक हमें जब से मोहब्बत सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 07:33 हिंदुस्तान हिंदुस्तान शंकर महादेवन, सोनाली राठोड 08:12 संदेसे आते हैं रूप कुमार राठोड, सोनू निगम 10:19 मेरे दुश्मन मेरे भाई हरिहरन 10:15 तो चलूँ रूप कुमार राठोड 08:21 उत्तर-कृति फ़िल्म की उत्तर-कृति फ़िल्म बॉर्डर 2 का फ़िल्मांकन अक्टूबर 2013 में आरम्भ हो सकता है।http://www.indiatvnews.com/entertainment/bollywood/j-p-dutta-sunny-deol-to-be-back-with-border-2--8694.html J P Dutta, Sunny Deol to be back with 'Border 2' India TV 17 जुलाई 2013 21 जुलाई 2013 en https://web.archive.org/web/20130921220432/http://www.indiatvnews.com/entertainment/bollywood/j-p-dutta-sunny-deol-to-be-back-with-border-2--8694.html 21 सितंबर 2013 dead इस उत्तर-कृति में भी मुख्य भूमिका में सनी देओल के होने की सम्भावना है।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-07-17/news-interviews/40634456_1_sunny-deol-border-sequel Sunny Deol to play lead in 'Border 2' द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 17 जुलाई 2013 21 जुलाई 2013 en https://web.archive.org/web/20130721032123/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-07-17/news-interviews/40634456_1_sunny-deol-border-sequel 21 जुलाई 2013 live http://www.indianexpress.com/news/j-p-dutta-sunny-deol-to-be-back-with-border-2/1142594/ J P Dutta, Sunny Deol to be back with Border 2 द इण्डियन एक्सप्रेस 17 जुलाई 2013 21 जुलाई 2013 en https://web.archive.org/web/20130721084246/http://www.indianexpress.com/news/j-p-dutta-sunny-deol-to-be-back-with-border-2/1142594/ 21 जुलाई 2013 livehttp://entertainment.in.msn.com/bollywood/sunny-deol-in-border-2-1 Sunny Deol in 'Border 2' एमएसएन 17 जुलाई 2013 21 जुलाई 2013 वरिंद्र चावला en https://web.archive.org/web/20130720232831/http://entertainment.in.msn.com/bollywood/sunny-deol-in-border-2-1 20 जुलाई 2013 dead इन्हें भी देखें राज़ी पलटन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0118751 श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में