411 REFERENCE · Wikipedia
बोगुस्लाव लिंडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बोगुस्लाव लिंडा Bogusław Linda (2018).jpg 2018 में बोगुस्लाव लिंडा 1952 6 27 y टोरून, पोलैंड लुडविक सोल्स्की एकेडेमी फॉर द ड्रेमेटिक आर्ट्स 1973–वर्तमान 1. अज्ञात (तलाक)2. लिडिया पोपील 3 (2 पुत्र, 1 पुत्री) Linda signature.jpg 200px हाँ काव्य गायन यूनिवर्सल म्यूज़िक पोलैंड स्वीतलिकि
बोगुस्लाव लिंडा (पोलिश: [bɔˈɡuswaf ˈlinda]; जन्म 27 जून 1952) एक पोलिश अभिनेता हैं जिन्हें साई और टैटो जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है।https://filmpolski.pl/fp/index.php?osoba=113176 बोगुस्लाव लिंडा 29 अप्रैल 2020 वे आंद्रेज वाजदा के मैन ऑफ आयरन और डैंटन और क्रिज़्सटॉफ़ किस्लोव्स्की ब्लाइंड चांस और किज़लोव्स्की के डेकालॉग के सातवें एपिसोड में दिखाई दिए। उन्हें सबसे लोकप्रिय पोलिश फिल्म अभिनेताओं में से एक माना जाता है।
आरंभिक जीवन
बोगुस्लाव लिंडा का जन्म 27 जून 1952 को टोरून में हुआ था। वहाँ उन्होंने सेकेंडरी स्कूल ऑफ जनरल एजुकेशन से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने क्राको एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से भी स्नातक किया। वे वारसॉ फिल्म स्कूल में सह-संस्थापक और व्याख्याता हैं।https://culture.pl/en/artist/boguslaw-linda बोगुस्लाव लिंडा 29 अप्रैल 2020
व्यवसाय
छात्र जीवन में उनकी पहली फिल्म 1977 में आई। बोगुस्लाव की मैसीज प्रुस द्वारा निर्देशित फ्योडोर दोस्तोवस्की की क्राइम एंड पनिशमेंट में मिकोल्का के रूप में उन्होंने सबसे पहले अभिनय किया। सन् 1978 से 1981 तक व्रोकलावस्की टीटर डब्लूस्पोल्ज़ेस्नी में उन्होंने थॉमस मान के द मैजिक माउंटेन और काफ्का के अमेरिका (1980) आदि नाटकों में काम किया।
अभिनय
उन्होंने पहली प्रमुख भूमिका सन् 1980 में अग्निज़्का हॉलैंड द्वारा निर्देशित पोलिश फिल्म फीवर में निभाई। उसमें उन्होंने ग्रिज़ियाका नामक एक अराजकतावादी की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जैसे-अग्निज़्का हॉलैंड द्वारा निर्देशित ए लोनली वूमन (1981); आंद्रेज वाज्दा की मैन ऑफ आयरन; क्रिज़िस्तोफ़ किज़लोव्स्की का ब्लाइंड चांस (1981); और जानूस ज़ोरस्की की द मदर ऑफ किंग्स (1982)। अस्तित्व संबंधी चिंता उनके द्वारा फ़िल्मों में निभाई जाने वाली भूमिका का प्रमुख विषय रहा है।
फ़िल्म सारा में बोगुस्लाव ने लियोनार्ड कोहेन के गीत "आई एम योर मैन" में अभिनय किया।http://www.prezydent.pl/aktualnosci/ordery-i-odznaczenia/art,1334,prezydent-to-dobre-lata-dla-polskiej-kultury.html राष्ट्रपति: पोलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट 2015-02-17 live https://web.archive.org/web/20141106102346/http://www.prezydent.pl/aktualnosci/ordery-i-odznaczenia/art,1334,prezydent-to-dobre-lata-dla-polskiej-kultury.html 6 नवंबर 2014
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0511277 Bogusław Linda
श्रेणी:अभिनेता
श्रेणी:फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:1952 में जन्मे लोग