411 REFERENCE · Wikipedia
शेव्रोले
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शेव्रोले /ʃɛvrəˈleɪ/, प्रचलित छोटे रूप मे जिसे शेवी और औपचारिक रूप में जनरल मोटर्स कंपनी की शेव्रोले डिविज़न भी कहा जाता है, एक उत्पादक कंपनी जनरल मोटर्स (GM) की एक अमरीकी मोटर-गाड़ी उत्पादक एवं सेवा प्रदाता कंपनी है। लुई शेव्रोले एवं जनरल मोटर्स कंपनी के एक बेदखल संस्थापक विलियम सी डुरैंट ने इस कंपनी को ३ नवंबर, १९११ को शेव्रोले मोटर-कार कंपनी के रूप में आरम्भ किया था। डुरैंट ने शेव्रोले मोटर-कार कंपनी को जनरल मोटर्स में नियंत्रण भागीदारी प्राप्त करने हेतु किया था। ऐसा २ मई, १९१८ में उलट विलय होने पर जनरल मोटर के अध्यक्ष पर उनके पुनरासीन होने पर संभव हुआ था। डुरैंट की १९१९ में दोबारा बेदखली होने पर, अल्फ़्रेड स्लोआन ने स्थान लिया जिसने अपने अभियान (मैक्सिम) "a car for every purse and purpose," द्वारा जनरल मोटर्स कंपनी में शेव्रोले ब्राण्ड को वॉल्युम लीडर बनाया। इसके लिये उन्होंने मुख्यधार के वाहनों को हेनरॊ फ़ोर्ड के १९१९ में मॉडल टी से स्पर्धा कर उसे संयुक्त राज्य की १९२९ की सर्वाधिक बिकने वाली कार के स्तर तक पहुंचाया।
शेव्रोले ब्राण्ड के वाहन विश्व भर में अधिकांश वाहन बाजारों में क्रय-विक्रय किये जाते हैं। इसका अपवाद ओशनिया क्षेत्र है, जहां जी.एम का प्रतिनिदित्व उनकी सहायक होल्डन कंपनी करती है। वर्ष २००५ में शेव्रोले का यूरोप में पुनरागमन हुआ, जब ये दक्षिण कोरिया की जी.एम दाएवू के द्वारा वाहन व्यापार में संलग्न हुए। तब इनकी टैगलाइन रही "Daewoo has grown up enough to become Chevrolet" (अर्थात दाएवू शेव्रोले बनने लायक बड़ी हो गई है)। यह प्रयास जी.एम द्वारा शेव्रोले को वैश्विक ब्राण्ड बनाने हेतु किय गया था। शेव्रोले यूरोप के पुनरागमन के पीछे जी.एम का उद्देश्य शेव्रोले को मुख्यधारा वैल्यु ब्राण्ड बनाना था, जब्कि जी.एम के पुराने यूरोपीय ब्राण्ड वाहक जर्मनी के ओपल एवं इंग्लैण्ड के वॉक्सहॉल को बाजार में अलग स्थान मिला। हालांकि २०१३ के अंत तक जी.एम ने अपनी एस ब्राण्ड को यूरोप से वापस ले लिया, सिवाय कैमारो और कॉर्वेट्ट के जो २०१६ तक जारी रहेंगे। राष्ट्रमण्डल मुक्त देशों एवं रूस में शेव्रोले वाहनों की बिक्री जारी रहेगी।२०११ में जी.एम के दाएवू को पूर्णतया अधिकृत कर लेने के बाद उसे जी.एम कोरिया बना दिया गया। दाएवू की अंतिम गाड़ी दक्शःइण कोरिया में बंद कर दी गई और उसके उत्तराधिकारी अब शेव्रोले बन गए।
उत्तरी अमेरिका में, शेव्रोले वृहत संख्या एवं विविधता में वाहन व्यापार करता है, जिसमें सम-कॉम्पैक्ट मोटरगाड़ियों से लेकर मध्यम-भार क्षमता वाले व्यापारिक ट्रक तक आते हैं। शेव्रोले के प्रसिद्धि आदि के कारण इसे संसार भर में शेव्रोले, शेवी या शेव पर्यायों से भी बोला जाता है।
== अन्तर्राष्ट्रीय प्रचालन ==
2010 के अनुसार [update] आंकड़ों के अनुसार शेव्रोले ने १४० से अधिक देशों में प्रचालन एवं बिक्री की है, जिसके चलते २०११ की वैश्विक बिक्री के ४७.६ लाख होने से विश्व रिकॉर्ड भी बना है।
== भारत में शेव्रोले ==
जी.एम के भारत में प्रचालन विभाग द्वारा लॉन्च किया गय, और ये यहां के ऑटो-बाज़ार में कुछ हाल में आये ऑटो ब्राण्ड्स में से एक है। वर्ष २००३ तक, जीएम-इण्डिया हिन्दुस्तान मोटर्स के साथ एक संयुक्त उद्यम (जॉइन्ट वेन्चर) रहा था, जिसके अन्तर्गत्त इसने ओपल कोर्सा, ओपल ऍस्ट्रा एवं ओपल वॅक्ट्रा की बिक्री कीं। शेव्रोले ने आधिकारिक रूप में भारत में स्वतंत्र व्यापार ६ जून, २००३ को आरम्भ किया। तब कोर्सा एवं ऍस्ट्रा का उत्पादन गुजरात में हलोल में आरम्भ हुआ था। वर्तमान में यहां प्रचलित शेव्रोले के प्रमुख मॉडल्स में शेव्रोले क्रूज़, शेव्रोले स्पार्क, शेव्रोले ऑप्ट्रा, शेव्रोले ऍवेयो, शेव्रोले टवेरा, शेव्रोले कैप्टिवा, शेव्रोले एसआरवी, शेव्रोले बीट शेव्रोले सेल, शेव्रोले ऍवेयो-यू-वा हैं। शेव्रोले फ़ॉरेस्टर को सुबारु पुनर्नामकरण कर फ़ूजी हॅवी इण्डस्ट्रीज़, जापान से २००५ तक सीधे आयात किया जाता था। क्रूज़ एवं टवेरा का उत्पादन हलोल प्लान्ट में किया जाता है। शेव्रोले ही फ़ॉर्म्यूला रोलॉन की एकल सीटर श्रेणी वाहन की एकमात्र इंजन प्रदाता कंपनी है।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
शेव्रोले का आधिकारिक जालस्थल
विश्वव्यापी देशों एवं क्षेत्री जालस्थल