411 REFERENCE · Wikipedia
चरणजीत कुमार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चरणजीत कुमार एक पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं। वह 1980 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मास्को में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे।https://hindi.news18.com/news/haryana/chandigarh-city-the-indian-hockey-team-won-the-gold-medal-at-the-ninteen-eighty-moscow-olympics-815851.html यादें: आज के दिन 35 साल पहले भारतीय हॉकी टीम ने मास्को ओलंपिक में जीता था GOLD 2015-07-29 News18 India 2019-11-29 28 नवंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191128083240/https://hindi.news18.com/news/haryana/chandigarh-city-the-indian-hockey-team-won-the-gold-medal-at-the-ninteen-eighty-moscow-olympics-815851.html dead वह 1984 के ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का भी हिस्सा थे।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
चरणजीत का परिवार ने कई हॉकी खिलाडी दिए हैं। उनके पिता राज कुमार भी हॉकी खिलाडी थे जो 1964 ओलिंपिक टीम के हिस्सा थे हालांकि वह स्टैंडबॉय रखे जाने के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। चरणजीत के छोटे भाई गुनदीप कुमार 1988 साउथ कोरिया ओलंपिक टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा बने।https://www.bhaskar.com/news/latest-jalandhar-news-042003-1736421.html पिता ओलंपिक में स्टैंडबॉय, बेटे ने 1980 ओलंपिक में जीता गोल्ड 2018-05-18 Dainik Bhaskar hi 2019-11-29
आजीविका
ओलिंपिक खेलने से पहले 1977 में चरणजीत बीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर सेवा दी। 1980 ओलंपिक में गोल्ड मेडल के बाद 1981 में बीएसएफ से पंजाब पुलिस में डेपुटेशन पर इंस्पेक्टर शामिल हुए। 1987 में बीएसएफ ने डीएसपी प्रमोट किया लेकिन पंजाब पुलिस ने 1994 को दोबारा सीधा डीएसपी भर्ती किया। 2004 में एसपी बने और साल 2016 में एनआरआई विंग से एआईजी रिटायर्ड हुए।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के हॉकी खिलाड़ी
श्रेणी:हॉकी