Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सकुरा हारुनो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सकुरा उचिहा (जापानी: 春野 サクラ, मूल नाम: उचिहा सकुरा) (नी हारुनो) मसाशी किशिसोतो की शृंखला नरुतो मंगा और एनिमे का काल्पनिक पात्र है। वह 'कोनोहागाकुरे' (पत्तों के गाँव) की एक महिला निन्जा है और अपनी 'टीम 7' का एक अहम हिस्सा है। इस टीम में उसके साथ नारुतो उज़ुमाकी, सासुके उचिहा और उनके गुरु (सेंसेई) काकाशी हाताके हैं। सकुरा बाद की कहानियों जैसे 'नारुतो: द सेवेंथ होकागे एंड द स्कारलेट स्प्रिंग' (2015) और 'बोरुतो' (2016) में भी नजर आती है। कहानी के अंत में सकुरा की शादी सासुके उचिहा से हो जाती है और वह साराडा उचिहा की माँ बनती है। सकुरा अपनी तेज बुद्धि और घायल निन्जाओं का इलाज करने की अद्भुत क्षमता के लिए जानी जाती है। == कथानक == सकुरा हारुनो प्रसिद्ध कार्टून (एनिमे) शृंखला 'नारुतो' की एक मुख्य पात्र है। कहानी की शुरुआत सकुरा के बचपन से होती है। वह पढ़ाई में तो बहुत तेज होती है लेकिन लड़ाई-झगड़े में थोड़ी कमजोर होती है। सकुरा गुलाबी बालों वाली लड़की है। वह 'टीम 7' का हिस्सा होती है, जिसमें उसके साथ नारुतो और सासुके भी होते हैं। शुरुआत में सकुरा, सासुके को बहुत पसंद करती थी और उसे लगता था कि नारुतो सिर्फ परेशान करने वाला लड़का है, लेकिन बाद में वे तीनों गहरे मित्र बन जाते हैं। सकुरा को अक्सर लगता था कि वह अपने दोस्तों के मुकाबले कमजोर है और उसे हमेशा दूसरों की मदद की जरूरत पड़ती है। खुद को बदलने के लिए उसने गाँव की सबसे बड़ी डॉक्टर और लीडर 'सुनादे' से ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) ली। == अन्य == किशिमोतो सकुरा के ज़रिए एक ऐसे पात्र को गढ़ना चाहते थे जो कुछ हद तक परेशान करने वाला हो लेकिन जो नेकनीयत हो। इन तत्वों के बावजूद, किशिमोतो सकुरा को पसंद करता है, क्योंकि उसे लगता है कि उसके व्यक्तित्व के कई लक्षण सभी लोगों में समान हैं, जिससे उसे वास्तविक मानवता का एहसास होता है। == इन्हें भी देखें == अकीरा कामिया हिरागाना == संदर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == विकिमीडिया कॉमन्स पर सकुरा हारुनो से सम्बन्धित मीडिया