411 REFERENCE · Wikipedia
कार्बन ग्रह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कार्बन ग्रह की कलाकार की कल्पना। हाइड्रोकार्बन जमाव के कारण इसकी सतह काली और लालिमा युक्त है।
कार्बन ग्रह एक काल्पनिक प्रकार का ग्रह है जिसमें ऑक्सीजन की तुलना में कार्बन अधिक होता है। द्रव्यमान के आधार पर हाइड्रोजन, हीलियम और ऑक्सीजन के बाद कार्बन ब्रह्मांड का चौथा सबसे प्रचुर तत्व है।।
2005 में मार्क कुचनर और सारा सीगर ने कार्बन ग्रह शब्द प्रस्तुत दिया और कैथरीना लॉडर्स के सुझाव के बाद ऐसे ग्रहों की जांच की कि बृहस्पति का निर्माण कार्बन-युक्त कोर से हुआ है।Lodders Katharina Jupiter Formed with More Tar than Ice The Astrophysical Journal 10 अगस्त 2004 611 1 587–597 10.1086/421970 https://iopscience.iop.org/article/10.1086/421970 25 जून 2026 0004-637X
संघटन
अनुमान है कि कार्बन ग्रह सिलिकेट और पानी वाले ग्रहों के समान व्यास के होंगे जिनका द्रव्यमान भी समान होगा और जिससे इनमें अंतर करना मुश्किल हो सकता है।Seager S. Kuchner M. Hier‐Majumder C. A. Militzer B. Mass‐Radius Relationships for Solid Exoplanets The Astrophysical Journal 10 नवम्बर 2007 669 2 1279–1297 10.1086/521346 https://iopscience.iop.org/article/10.1086/521346 26 जून 2026 पृथ्वी पर मौजूद भू-वैज्ञानिक संरचनाओं जैसी संरचनाएँ वहाँ भी हो सकती हैं लेकिन उनकी बनावट में भिन्नता हो सकती है। उदाहरण के लिए वहाँ की नदियाँ तेल की हो सकती हैं। यदि तापमान काफ़ी कम (350 केल्विन से नीचे) हो तो गैसें प्रकाश रासायनिक के तरीके से लंबी चेन वाले हाइड्रोकार्बन बना सकती हैं जो सतह पर बारिश की तरह गिर सकते हैं।
विरोध में तर्क
कार्बन ग्रहों का विचार विवादास्पद है। संभावित कार्बन ग्रहों के बारे में लगाई जा रही अटकलों को उन सबूतों का सामना करना होगा जो बताते हैं कि सौर मंडल के माप और मॉडलों के आधार पर ऐसी संरचनाओं का बनना मुश्किल है। पथरीले सौर ग्रहों में ब्रह्मांड में कार्बन की प्रचुरता के आधार पर अनुमानित मात्रा की तुलना में 10 गुना कम कार्बन है। इससे पता चलता है कि कार्बन के कण केवल तत्वों की प्रचुरता को नहीं दर्शाते बल्कि शिशुग्रह के बनने के दौरान ये सक्रिय रूप से विघटित होते हैं।Jura M. Young E.D. Extrasolar Cosmochemistry Annual Review of Earth and Planetary Sciences 30 मई 2014 42 1 45–67 10.1146/annurev-earth-060313-054740 https://www.annualreviews.org/content/journals/10.1146/annurev-earth-060313-054740
इन्हें भी देखें
काला बौना
कार्बन तारा
सन्दर्भ
श्रेणी:कार्बन
श्रेणी:सम्भावित ग्रह
श्रेणी:स्थलीय ग्रह