Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नागणेच्या मां

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिन्दू नागणेच्या माता नागणेच्या माँ, नागणेची माँ Nagnecha Mata.jpg नागणेच्या माँ की मूर्ति नागाणा मंदिर में राठौड़ वंश व सोढ़ा, सेवड़, (राजपुरोहित) कि कुलदेवी हिन्दू धर्म नागाणा, बालोतरा, राजस्थान, भारत नागाणा में मंदिर राजस्थान, भारत नागणेच्या माता या नागणेची माता (जिन्हें आवड़ माता चक्रेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है) देवी का एक रूप हैं, जो हिंदू धर्म में पूजनीय हैं। वे मारवाड़ राज्य के राठौड़ और बीकानेर राज्य की कुलदेवी हैं,https://books.google.com/books/about/History_of_Oswals.html?id=1EVEBQAAQBAJ#v=onepage&q=Kuldevi%20Rathore%20&f=false Lodha Shri Chanchal Mal Sa iprakashan en उनका मुख्य मंदिर राजस्थान के जोधपुर के पास नागाणा गांव में स्थित है।https://rjdeependrahistory.news.blog/2020/09/21/nagnechiya-mata-nagana-history-kuldevi-of-rathore/ Nagnechiya Mata Nagana History : Kuldevi of Rathore मार्गदर्शक Advocate D. S. Rathore-आपका कानूनी 2020-09-21 Advocate D.S. Rathore – आपका कानूनी मार्गदर्शक en 2025-05-15 नाम व कहानी नागणेची माँ को पहले मा आवड़ चक्रेश्वरी के नाम से पूजा जाता था। ऐतिहासिक ग्रंथों जैसे 'मूंडियाड़ री ख्यात' और 'उदयभान चंपावत री ख्यात' में भी लिखा है तथा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्री राव धुहड़ जी ने माता से प्रार्थना-साधना करके चक्रेश्वरी की मूर्ति कन्नौज (कर्नाटक) से लेकर अपने साथ ले जा रहे थे,और तभी माता ने उन्हें बीच गंतव्य में ही नागाणा गांव में कुलदेवी माता ने स्वयं नाग(सर्प) के मुंह से अपने स्वरूप के दर्शन दिए एवं तभी से माता नागाणाराय धाम सदा-सर्वदा भक्तौ के लिए वहां पर स्थापित होकर आस्था और विश्वास का केंद्र बन गया। इतिहास राव धूहड़, जो राव अस्थान के पुत्र और मारवाड़ राज्य के संस्थापक राव सिहा के पौत्र थे, उन्होंने 1295 से 1305 के बीच चक्रेश्वरी माता की प्रतिमा कर्णाटक से लाकर नागाणा नगर में स्थापित की। आज उसी स्थान पर माता का एक भव्य मंदिर स्थित है।https://marupedia.com/Nagneshi_Mata_Nagana Naganechiyan Mata - Kuldevi of Rathore Dynasty https://marupedia.com/Nagneshi_Mata_Nagana en 2025-04-09 अष्टादश भुजाओं वाली नागणेची, महिषासुरमर्दिनी के स्वरूप को दर्शाती हैं। बाज़ या चील उनका प्रतीक चिह्न है, जिसे मारवाड़ (जोधपुर), बीकानेर और किशनगढ़ की रियासतों के झंडों पर देखा जा सकता है। नागणेची माता और राठौड़ वंश से संबंध नागणेची माता को राठौड़ राजवंश की कुलदेवी के रूप में व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है और उनके ध्वज व प्रतीकों का संबंध भी मारवाड़ क्षेत्र की ऐतिहासिक परंपराओं से जोड़ा जाता है।https://marupedia.com/Nagneshi_Mata_Nagana Nagneshi Mata Nagana - Marupedia marupedia.com en 2026-02-11 लोककथाओं में यह भी वर्णित है कि राठौड़ शासकों ने अपने राज्य विस्तार और संरक्षण के लिए इस देवी की विशेष पूजा की, जिसके कारण उनकी आराधना पूरे क्षेत्र में फैल गई।https://marupedia.com/Nagneshi_Mata_Nagana सन्दर्भ श्रेणी:कुलदेवी श्रेणी:राठौड़