Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय शिक्षा बोर्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय शिक्षा बोर्ड 200px आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः(हमारे पास चारों ओर से कल्याणकारी विचार आते रहें) २०२२ बोर्ड भारत स्वामी रामदेव मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार हिन्दी भारत https://bsb.org.in/ भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) भारत की एक मान्यताप्राप्त शिक्षा परिषद है जिसे भारत सरकार द्वारा ४ अगस्त २०२२ को पहली बार मान्यता मिली। यह विदेशी और मैकाले प्रणीत शिक्षा पद्धति के विकल्प के रूप में भारत का स्वदेशी शिक्षा बोर्ड है। भारत सरकार ने भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन करके उसके संचालन का दायित्व स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को सौंपा है।https://zeenews.india.com/hindi/education/bhartiya-shiksha-board-bsb-formed-baba-ramdev-got-the-responsibility-of-operation/1287405/amp Bhartiya Shiksha Board: देश में अब पारंपरिक तरीके से होगी स्कूली पढ़ाई, सरकार ने स्वामी रामदेव को सौंपी नए बोर्ड की कमानhttps://m.punjabkesari.com/article/patanjali-yogpeeth-got-the-command-of-the-board-of-education-of-india-baba-ramdev-expressed-his-gratitude-to-pm-modi/543281/amp भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन को लेकर स्वामी रामदेव ने PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया 4 Aug 2022 5 अगस्त 2022 5 अगस्त 2022 https://web.archive.org/web/20220805075819/https://m.punjabkesari.com/article/patanjali-yogpeeth-got-the-command-of-the-board-of-education-of-india-baba-ramdev-expressed-his-gratitude-to-pm-modi/543281/amp dead भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी डॉ एन०पी० सिंह इसके अध्यक्ष हैं। भारत की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार ने शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा बदलाव किया और शिक्षा में भारतीयता का भाव लाने के लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन किया। इस बोर्ड के संचालन का जिम्मा स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को सौंपा गया है। इस उपलब्धि पर स्वामी रामदेव ने कहा कि 1835 में मैकाले जो पाप करके गया था, उसको साफ करने का कार्य हम भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से करने जा रहे हैं। अब भारत के बच्चों का मानस भारतीयता के अनुसार तैयार किया जाएगा। स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत में हम वो युवा नेतृत्व गढ़ेंगे, जो भारत ही नहीं पूरे विश्व में नेतृत्व करेंगे। भारतीय शिक्षा बोर्ड को पैन इंडिया एजुकेशन बोर्ड के रूप में मान्यता मिलीमई 2025 InternetArchiveBot इतिहास सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षा का 'स्वदेशीकरण' करने के लिए एक राष्ट्रीय स्कूल बोर्ड स्थापित करने की पहल स्वामी रामदेव ने ही की थी। वर्ष 2015 में उन्होंने अपने हरिद्वार स्थित वैदिक शिक्षा अनुसंधान संस्थान के माध्यम से एक नया स्कूली शिक्षा बोर्ड शुरू करने का विचार सरकार के समक्ष रखा था। इस स्कूली शिक्षा बोर्ड में 'महर्षि दयानन्द की पुरातन शिक्षा' और आधुनिक शिक्षा का मिश्रण करके भारतीय शिक्षा बोर्ड की स्थापना की जानी थी। हालांकि शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2016 में यह प्रस्ताव खारिज कर दिया था। इसके बाद भी स्वामी रामदेव प्रयास में लगे रहे मोदी सरकार के मंत्रियों से मिलकर भारतीय शिक्षा बोर्ड के फायदे बताए। जिस पर वर्ष 2019 के आम चुनाव शुरू होने कुछ पहले भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया। जिससे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटे पहले मंजूरी मिल जाए। वहीं शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले स्वायत्त संगठन महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन ने इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी। बताया गया है कि महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान अपना खुद का भारतीय शिक्षा बोर्ड शुरू करना चाह रहा था। लेकिन सरकार ने उसके द्वारा की गई आपत्तियों को अस्वीकार कर दिया। भारतीय शिक्षा बोर्ड देश का पहला राष्ट्रीय स्कूल बोर्ड माना जाएगा और उसे पाठ्यक्रम तैयार करने, स्कूलों को संबद्ध करने, परीक्षा आयोजित करने और प्रमाण पत्र जारी करके भारतीय पारंपरिक ज्ञान का मानकीकरण करने का अधिकार होगा। इन्हें भी देखें स्वदेशी राष्ट्रीय शिक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (भारत) गुरुकुल शिक्षा पद्धति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परम्परा बाहरी कड़ियाँ भारतीय शिक्षा बोर्ड का जालघर भारतीय शिक्षा बोर्ड की स्थापना एवं उसकी आवश्यकता भारतीय शिक्षा बोर्ड क्या है https://web.archive.org/web/20250201094441/https://aajkalhindi.com/what-is-bhartiya-shiksha-board-bsb-kya-hai-hindi/ 1 फ़रवरी 2025 भारतीय शिक्षा बोर्ड की नियम संहिता भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) : आधुनिक शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा का नया अध्याय सन्दर्भ श्रेणी:भारत में शिक्षा