411 REFERENCE · Wikipedia
अनुमापी मॉडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किसी वस्तु का अनुमापी मॉडल (स्केल मॉडल) एक भौतिक मॉडल है जो ज्यामितीय रूप से उस वस्तु के समान होता है किन्तु आकार में उससे छोटा या बड़ा होता है। स्केल मॉडल, वास्तविक वस्तु से प्रायः छोटे होते हैं किन्तु कभी-कभी वास्तविक वस्तु के आकार से बड़े भी हो सकते हैं। उदाहरण के लिये, वाहनों, इमारतों या लोगों के स्केल मॉडल प्रायः उनके वास्तविक आकार से की तुलना में छोटे होते हैं, लेकिन शारीरिक संरचनाओं, बैक्टीरिया, परमाण्विक संरचनाओं आदि के स्केल मॉडल उन वस्तुओं के वास्तविक आकार से बड़े बनाए जाते हैं। प्रोटोटाइप के समान आकार के बनाए गए मॉडलों को 'मॉकअप' (mockup) कहा जाता है।
स्केल मॉडल का उपयोग इंजीनियरिंग डिजाइन और परीक्षण, प्रचार और बिक्री, फिल्म निर्माण में विशेष प्रभाव लाने, सैन्य रणनीति और रेल परिवहन मॉडलिंग, युद्ध और दौड़ जैसे शौक और खिलौनों के रूप में किया जाता है। मॉडल निर्माण को एक शौक के रूप में भी अपनाया जाता है।
स्केल मॉडल प्लास्टिक, लकड़ी या धातु से बने होते हैं। इन्हें आमतौर पर तामचीनी (इनामेल), लाह या ऐक्रेलिक से पेन्ट कर दिया जाता है।
=== इंजीनियरी में स्केल मॉडल ===
==== संरचनात्मक इंजीनियरी ====
== इन्हें भी देखें ==
आदिरूप या प्रोटोटाइप
कंप्यूटर एडेड डिजाइन
कटअवे ड्राइंग
डाई-कास्ट खिलौना
लघु उद्यान
प्लास्टिक मॉडल
सौर मंडल मॉडल
मॉडल रेलवे में मानक गेज
समानता (मॉडल)
भूक्षेत्र मॉडल
स्केल मॉडल आकारों की सूची
== संदर्भ ==