411 REFERENCE · Wikipedia
एलेन चर्च
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|240 px|एलेन चर्च
एलेन चर्च (22 सितंबर 1904 - 22 अगस्त 1965), संयुक्त राज्य अमेरिका और विश्व की पहली विमान परिचारिका थीं ।
जीवनी
क्रेस्को, आयोवा अमेरिका में 22 सितंबर 1904 को जन्मीं एलेन एक संभ्रांत परिवार की युवती थीं। उन्होनें 1930 में विमान सेवा बोइंग एयर ट्रांस्पोर्ट (बैट) (अब यूनाइटेड एयरलाइंस) की सैन फ्रांसिस्को और शिकागो के बीच की उड़ान के दौरान पहली बार विमान परिचारिका के रूप में उड़ान भरी थी। एलेन एक प्रशिक्षित नर्स थीं और उन्होने सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम भी किया था। एलेन ने निजी तौर पर विमान संबंधी प्रशिक्षण भी लिया था। जब उन्होने बैट में परिचारिका के रूप में कार्य करने के लिए आवेदन किया तब विमान सेवा ने एक महिला परिचारिका को यात्रियों को लुभाने का एक नुस्खा मानते हुये अपनाने का निर्णय लिया। हालांकि बैट ने एलेन को एक विमान चालक के रूप में नियुक्त किया था पर एलेन के सुझाव को मानते हुये उन्हें परिचारिका का कार्य दिया।
बैट का यह प्रयास सफल रहा और इसके तीन महीने बाद इस विमान सेवा ने 20 और विमान परिचारिकाओं की नियुक्ति की। बैट का अनुसरण करते हुये अन्य विमान सेवाओं नें भी विमान परिचारिकाओं की नियुक्ति की। एलेन ने अपनी नियुक्ति के 18 महीने बाद एक कार दुर्घटना के कारण उड़ानों पर जाना बंद कर दिया और मिनेसोटा विश्वविद्यालय में नर्सिंग का प्रशिक्षण देने लगीं।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एलेन ने एक बार फिर से उड़ानों पर जाना शुरु किया उन्होने सैन्य नर्सिंग कोर में कैप्टन के रूप में उल्लेखनीय काम करते हुये एयर मैडल हासिल किया। एलेन ने हॉटे टैरे, इंडियाना में नर्सिंग निदेशक के रूप में भी कार्य किया। सन १९६४ में उन्होने हॉटे टैरे फर्स्ट नैशनल बैंक के अध्यक्ष लियोनार्ड ब्रिग्स मार्शल से विवाह किया।
१९६५ में घुड़सवारी के दौरान हुई एक दुर्घटना के परिणामस्वरूप एलेन की मृत्यु हो गयी। एलेन चर्च के सम्मान में क्रेस्को के हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर एलेन चर्च फील्ड रखा गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:विमान कर्मचारी