411 REFERENCE · Wikipedia
श्री महाकाल महालोक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्री महाकाल महालोक (Shri Mahakal Mahalok) उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के आसपास एक भव्य मंदिर परिसर है। इस परिसर को २.८७ हेक्टेयर (७.१ एकड़) से ४७ हेक्टेयर (११६ एकड़) तक विस्तारित किया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹८५६ करोड़ (यू. एस $ १०० मिलियन) से अधिक है। यह भगवान शिव को समर्पित है और इसका उद्देश्य भक्तों के लिए एक भव्य और गहन आध्यात्मिक अनुभव बनाना है। यह परियोजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विकसित की जा रही है और २०२५ तक चरणबद्ध रूप से बनकर पूर्ण होगी।
श्री महाकाल महालोक में १०८ दिव्य स्तंभों (Pillars of Divine Light) की भव्य शृंखला, एक विशाल प्रवेश द्वार, मंदिर के चारों ओर निःशुल्क घूमने का स्थान और शिव पुराण की कहानियों के चित्रित भित्तिचित्र शामिल हैं। इस परिसर में एक संग्रहालय भी है, जो भगवान शिव के जीवन और पौराणिक कथाओं को प्रदर्शित करता है। श्री महाकाल महालोक का उद्घाटन ११ अक्टूबर, २०२२ को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। यह परियोजना उज्जैन में पर्यटन को बढ़ावा देने और इसे हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक के रूप में स्थापित करने के लिए की गई है।
इस परियोजना में मौजूदा महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का निर्माण शामिल है।
== परियोजना के अंतर्गत निर्माणकार्य ==
=== महाकाल गलियारा ===
महाकाल गलियारा, ९०० मीटर लंबा है जो महाकाल मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार को गर्भगृह से जोड़ता है। यह गलियारा भगवान शिव के जीवन को दर्शाती अलंकृत मूर्तियों और भित्ति चित्रों से सुसज्जित है।
=== महाकाल पथ ===
यह महाकाल मंदिर तक जाने वाला ५०० मीटर लंबा मार्ग पेड़ों और मूर्तियों से सुसज्जित है, इसमें कई देखने के स्थान हैं ।
=== महाकाल संग्रहालय ===
महाकाल मंदिर के इतिहास और महत्व को समर्पित एक संग्रहालय। संग्रहालय में शिव और मंदिर से संबंधित कलाकृतियों, मूर्तियों और चित्रों का संग्रह है।
=== महाकाल सभागार ===
सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए एक बड़ा सभागार।
=== महाकाल दर्शन ===
भगवान शिव के जीवन को दर्शाने वाला एक मल्टीमीडिया शो।
== कैसे पहुँचें ==
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में ही श्री महाकाल महालोक बना है।
=== वायुमार्ग ===
निकटतम हवाई अड्डा देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा इंदौर (५३ किमी) है। इससे दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, हैदराबाद और भोपाल के लिए नियमित उड़ानें हैं।
=== ट्रेन द्वारा ===
उज्जैन पश्चिम रेलवे जोन का एक रेलवे स्टेशन है जिसक्क रेलवे कोड UJN है। यहाँ से कई बड़े शहरों के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं।
=== सड़क मार्ग ===
नियमित बस सेवा उज्जैन को इंदौर, भोपाल, रतलाम, ग्वालियर, मांडू, धार, कोटा और ओंकारेश्वर आदि से जोड़ती है। यहाँ से अहमदाबाद (४०२ किलोमीटर), भोपाल (१८३ किलोमीटर), मुंबई (६५५ किलोमीटर), दिल्ली (७७४ किलोमीटर) से जोड़ती हैं।ग्वालियर (४५१ किलोमीटर), इंदौर (५३ किलोमीटर) और खजुराहो (५७० किलोमीटर) की दूरी पर है ।
== सन्दर्भ ==
== इन्हें भी देखें ==
काशी विश्वनाथ मंदिर