411 REFERENCE · Wikipedia
गोपाल बालकृष्ण कोल्हटकर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोपाल बालकृष्ण कोल्हटकर (1878-1955 ई.) भारत के रसायनशास्त्री थे।
उनका जन्म सातारा जिले के एक छोटे से गाँव जाखण में हुआ था। गाँव की प्राथमिक पाठशाला में शिक्षा पाकर मुंबई के मराठा हाई स्कूल में और बाद में सेंट जेवियर्स कालेज में भौतिकी और रसायन का अध्ययन किया। रसायन की एम. ए. परीक्षा में आपको स्वर्णपदक मिला। तदनंतर बँगलौर के भारतीय विज्ञान संस्थान से अनुसंधान कार्य द्वारा ए. आई. आई. एस-सी का डिप्लोमा प्राप्त किया।
1907 ई. में पूना के फर्ग्युसन कालेज के आजीवन सदस्य बनकर रसायन के प्राध्यापक नियुक्त हुए और 1947 ई. तक कालेज से संबद्ध रहे। फर्ग्युसन कालेज की रसायनशाला को निर्मित तथा सुसज्जित करने का श्रेय आपको है। ऐसी सुसज्जित रसायनशाला पूना विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में से किसी में नहीं है। बंबई विश्वविद्यालय के सिनेट और एकैडेमिक कौसिल के आप सदस्य रहे। आपके अनेक छात्र रसायन के अध्यापन और अनुसंधान कार्य में ख्याति पा चुके हैं। आपने अंग्रेजी में रसायान की कुछ पाठ्य पुस्तकें भी लिखी हैं। 9 नवम्बर 1955 ई. को आपका देहावसान हुआ।
श्रेणी:भारतीय रसायनशास्त्री