Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वाहाका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|मेक्सिको के नक़्शे में वाहाका राज्य का स्थान वाहाका (स्पैनिश: Oaxaca) मेक्सिको का एक राज्य है जो मेक्सिको के दक्षिणी भाग में स्थित है। इसकी राजधानी है वाहाका डे जुएरेज़। परिचय ओआजाका मेक्सिको देश का एक राज्य है, जो उत्तर में पुएब्ला तथा वेराक्रूज़ राज्य से, पूर्व में च्यापास राज्य से, दक्षिण में प्रशांत महासागर से तथा पश्चिम में गेरेरो राज्य से घिरा हुआ है। यह प्रशांत महासागर के तट के समांतर २७० मील लंबा है तथा इसकी अधिकतम चौड़ाई १७० मील और क्षेत्रफल ३३,९७८ वर्ग मील है। १९७० ई. में जनसंख्या २०,११,९४६ थी। यद्यपि यह कुछ कुछ पहाड़ी तथा ऊँचा नीचा प्रदेश है, फिर भी देश के अति सुंदर एवं सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है। इसकी मुख्य नदियाँ ऐलवैराडो, रीओ ग्रैंड तथा वर्डि हैं। खनिज पदार्थो में यहाँ सोने चाँदी का उतना महत्व नहीं है जितना ताँबा, लोहा, गंधक, इत्यादि का। प्राय: भूकंप आते रहते हैं तथा सागरीय तट पर भयंकर तूफान, जिन्हें पैरागेलोस कहते हैं, अचानक आते रहते हैं। यहाँ की जलवायु स्फूर्तिदायक तथा मिट्टी उपजाऊ है। गेहूँ, मक्का, जौ, कपास, गन्ना, केला और अनानास की खेती की जाती है। यहाँ का मुख्य एवं एकमात्र बंदरगाह हुआटुलियो है। यहाँ के निवासी 'इंडियंस' कहलाते हैं जिनकी १९ जातियाँ पाई जाती हैं। ओआजाका नाम का नगर अपने ही नाम के राज्य की राजधानी है तथा वर्डि नदी के बाएँ तट के निकट, मेक्सिको नगर से २१८ मील दूर दक्षिण पूर्व की ओर ४,८०० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। नगर पक्का और अच्छा बना हुआ है (२ मील लंबा, १ मील चौड़ा) तथा बाग बगीचों से सुसज्जित है। यहाँ के लोग मेहनमी हैं तथा रेशम, कपास, चीनी और चॉकलेट इत्यादि के धंधों में लगे हुए हैं। इन्हें भी देखें लीला डाउन्ज़ सान होसे चिनान्तेकीला मेक्सिको के राजनैतिक विभाग वाहाका डे जुएरेज़ श्रेणी:मेक्सिको