Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विराट मन्दिर मध्यप्रदेश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विराट मन्दिर मध्यप्रदेश विराट मंदिर शहडोल जिले के सोहागपुर में स्थित है इस मंदिर को विराठेश्वर मंदिर भी कहा जाता है। इस विराठेश्वर मंदिर का निर्माण एक चबूतरे पर किया गया है। इस मंदिर के भू- विन्यास में अर्धमंडप, महामंडप, अन्तराल और वर्गाकार गर्भगृह है। मंदिर की शिल्पकला बेहद ही शानदार है, मुख्यद्वार में सबसे उपर चतुर्भुजी विष्णु जी विराजमान है दाएँ ओर गणेश जी और बाएं ओर वीणावादिनी है। मंदिर के बाहर के दीवारों में दिक्पाल वसु, शिव की विविध रूप , शिव परिवार, विष्णु अवतार, मिथुन दृश्य जो ( खजुराहो मंदिर के तरह है ) तथा गजशार्दुल का बहुत ही बेहतरीन तरीके से शिल्पांकन किया गया है। मिथुन मूर्तियों के देखने अनुसार मंदिर समर्ध है इसमें कामकला के कई आसनों को बेहद ख़ूबसूरती के साथ उकेरा गया है। इन सभी के अलावा मंदिर में सबसे आकर्षण बहुभुजायुक्त नृत्यरत शिव की प्रतिमा है। मंदिर के मंडप में भी कई सारे प्रतिमाएं रखी हुई हैं जो कई अन्य स्थानों से प्राप्त हुए हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, गर्भ गृह में शिवलिंग स्थापित है जो मंदिर की तुलना में बेहद छोटा है और तांबे के एक फ़णीनाग भी शिवलिंग पर विराजमान हैं। पुरातत्व जानकारों के अनुसार छोटे शिव लिंग को मंदिर के आत्मा के रूप में परिभाषित किया है। जिस तरह शरीर में आत्मा का वास होता है उसी तरह इस शिव लिंग का वास इस मंदिर में है। इतिहास कहते हैं कि महाभारत में पांडवों के अज्ञातवास के दौरान जिस विराट नगर का वर्णन है वह यही विराट नगर है। यहाँ के सम्राट राजा विराट थे। समीप ही बाणगंगा में पाताल तोड़ अर्जुन कुंड स्थित है। शहडोल का पूर्व नाम सहस्त्र डोल बताया जाता है।विराट मंदिर का निर्माण 9वीं 10वी शताब्दी में कलचुरी शासक युवराज देव प्रथम ने गोलकी मठ के आचार्य के सामने पेश करने के लिए बनवाया था। इस धरोहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1975 में इस मंदिर को केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को सौंपा गया था प्रकृति की मार झेलते हुए वर्ष 1997 से मंदिर के पीछे का भाग पीछे की ओर झुकता जा रहा है। https://shahdol.nic.in/tourist-place/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9F-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0/ naidunia.com www.naidunia.com Maha Shivratri 2023 : शहडोल के विराट मंदिर में भक्तों की लगी लंबी लाइन ...