411 REFERENCE · Wikipedia
दुक़्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दुक़्म الدقم / Duqm दुक़्म Oman 19 39 42 N 57 42 17 E ओमन में स्थिति अल वुस्ता प्रान्त ११,२०० २०१० अरबी
दुक़्म (अरबी: الدقم, अंग्रेज़ी: Duqm) मध्य-पूर्व ओमान में स्थित एक बंदरगाह-नगर है। यह उस देश के अल वुस्ता प्रान्त में अरब सागर के किनारे स्थित है। दुक़्म में तेज़ी से विकास हो रहा है और इसकी जनसंख्या सन् २००८ में ५,१०० से बढ़कर २०१० में ११,२०० हो गई। ओमान पर्यटन विकास निगम इसे एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना चाह रहा है और उसका ध्येय शहर की आबादी को २०२० तक बढ़ा कर १,००,००० करना है।The Report https://books.google.com/books?id=89yb8WpTZ80C&pg=PA278 Oxford Business Group 978-1-907065-72-9 278
भारत के साथ समझौता
सन् २०१८ में भारत और ओमान में एक समझौता हुआ कि भारत दुक़्म के विकास में निवेश व योगदान करेगा। इसके अंतर्गत भारत को इस बंदरगाह पर अपनी नौसेना के जहाज़ लाने की सुविधा भी दी गई।"Indian Navy to get increased access to Omani port of Duqm, says report https://web.archive.org/web/20180325023258/http://www.janes.com/article/77901/indian-navy-to-get-increased-access-to-omani-port-of-duqm-says-report 25 मार्च 2018 ," Gabriel Dominguez and Rahul Bedi, 14 February 2018, Jane's Defence Weekly
इन्हें भी देखें
अल वुस्ता प्रान्त
ओमान
सन्दर्भ
श्रेणी:ओमान के शहर
श्रेणी:अल वुस्ता मुहाफ़ज़ाह (ओमान)