411 REFERENCE · Wikipedia
नवबौद्ध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवयान
नवयान
नवबौद्ध (अंग्रेजी: Neo Buddhist) यह भारत सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा भारत के धर्म परिवर्तित कर बौद्ध बने हुवे लोगों के लिये इस्तेमाल किये जाने वाली एक "सरकारी संज्ञा" हैं। तथापि भारतीय बौद्ध अनुयायी 'नवबौद्ध' नामक ग्रूप या समुदाय को नहीं मानते हैं, क्योंकि उन के अनुसार पारंपरिक बौद्ध तथा धर्म परिवर्तित बौद्ध लोगों की धार्मिक पहचान केवल 'बौद्ध' ही रहती हैं।https://maharashtratimes.indiatimes.com/maharashtra/nagpur-vidarbha-news/nagpur/nagpur-navbouddha-concept-is-wrong/articleshow/57103009.cms ‘नवबौद्ध’ संकल्पना चुकीची 12 फ़र॰ 2017 Maharashtra Times 29 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190529015801/https://maharashtratimes.indiatimes.com/maharashtra/nagpur-vidarbha-news/nagpur/nagpur-navbouddha-concept-is-wrong/articleshow/57103009.cms 29 मई 2019 live नवबौद्धों को "आम्बेडकरवादी बौद्ध" भी कहां जाता हैं, क्योंकि वे सभी भीमराव आम्बेडकर की प्रेरणा से ही बौद्ध बने हुए होते हैं। कुल भारतीय बौद्धों में अधिकांश यानी 87% हिस्सा नवबौद्ध हैं। अन्य अनुमानों के अनुसार, भारत में नवबौद्धों की आबादी 5 से 7 करोड़ तक है।https://navbharattimes.indiatimes.com/india/buddhists-to-benefit-the-government-will-change-the-format-of-caste-certificate/articleshow/52872090.cms नव बौद्धों को लाभ देने के लिए जाति प्रमाणपत्र के प्रारूप में बदलाव लाएगी सरकार 22 जून 2016 Navbharat Times 29 मई 2019 https://web.archive.org/web/20180805024646/https://navbharattimes.indiatimes.com/india/buddhists-to-benefit-the-government-will-change-the-format-of-caste-certificate/articleshow/52872090.cms 5 अगस्त 2018 live
14 अक्तूबर 1956 के दिन भीमराव आम्बेडकर ने 5 लाख से अधिक अनुयायियों को बौद्ध धम्म की दीक्षा दी थी। आम्बेडकर के नेतृत्व में हुई यह 1956 की बौद्ध क्रांति आज भी सक्रिय हैं। 1956 के सामूहिक धर्म परिवर्तन समारोह के बाद से अब तक के धर्म परिवर्तित बौद्ध बनने वालों (नवबौद्धों) में अधिकांश लोग अनुसूचित जाति (एससी) से सम्बधित हैं।
जनसँख्या
सन 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश में बौद्धों की जनसंख्या 84 लाख से अधिक है जिनमें से 87% (73 लाख) नवबौद्ध हैं यानी जो दूसरे धर्मों से परिवर्तित होकर बौद्ध बने हैं। इनमें ज्यादातर अनुसूचित जाति (दलित) से हैं शेष 13% (11 लाख) बौद्ध पूर्वोत्तर और उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों के पारंपरिक समुदायों से संबंध रखते हैं। इंडिया स्पेंड की एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मांतरण कर बौद्ध बने लोगों के शैक्षणिक स्तर में तेजी से सुधार हुआ है। http://www.nationaldastak.com/country-news/buddhism-has-brought-literacy-gender-equality-and-well-being-to-dalits/ Buddhism has brought literacy gender equality and well being to Dalits (in Hindi) 1 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20180801124755/http://www.nationaldastak.com/country-news/buddhism-has-brought-literacy-gender-equality-and-well-being-to-dalits/ 1 अगस्त 2018 deadhttps://archive.indiaspend.com/cover-story/conversion-to-buddhism-has-brought-literacy-gender-equality-and-well-being-to-dalits-18224 Conversion To Buddhism Has Brought Literacy, Gender Equality And Well-Being To Dalits Manu Moudgil 1 जुल॰ 2017 29 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190529015803/https://archive.indiaspend.com/cover-story/conversion-to-buddhism-has-brought-literacy-gender-equality-and-well-being-to-dalits-18224 29 मई 2019 dead
भारत के कुल बौद्ध आबादी में से 77% (65 लाख) बौद्ध, तथा देश की कुल नवबौद्ध आबादी में से करीब 90% (53 लाख) नवबौद्ध महाराष्ट्र राज्य में रहते हैं। महाराष्ट्र की कुल बौद्ध आबादी में 99.98% नवबौद्ध हैं। उत्तर प्रदेश में 3 लाख के आसपास नवबौद्ध हैं।http://www.indiaspendhindi.com/cover-story/%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%8c%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be दलितों का बौद्ध धर्म अपनाना जारी, लेकिन परिवर्तन दर कम | IndiaSpend मनु मउदगिल 29 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190324034829/http://www.indiaspendhindi.com/cover-story/%E0%A4%A6%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%8C%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7-%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE 24 मार्च 2019 dead
इन्हें भी देखें
महाराष्ट्र में बौद्ध धर्म
नवयान
भीमराव आम्बेडकर
सन्दर्भ
श्रेणी:बौद्ध धर्म
श्रेणी:भारत में बौद्ध धर्म
श्रेणी:भीमराव आंबेडकर
श्रेणी:भारत सरकार
श्रेणी:महाराष्ट्र