411 REFERENCE · Wikipedia
दोंगहु लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|तीसरी सदी ईसापूर्व में चिन राजवंश के दौरान दोंगहु पूर्वोत्तर में बसते थे
दोंगहु (चीनी भाषा: 東胡, अंग्रेज़ी: Donghu) प्राचीन चीन से उत्तर-पूर्व में बसने वाली एक मंगोल ख़ानाबदोश क़बीलों की जाति थी जिनका वर्णन सातवी शताब्दी ईसापूर्व से मिलता है। माना जाता है कि उनकी झड़पें शिओंगनु लोगों से हुई जिन्होनें १५० वि.स.पूर्व में उन्हें नष्ट कर दिया। आगे जाकर दोंगहु लोग वूहुआन (烏桓, Wuhuan) और शिआनबेई (鮮卑, Xianbei) गुटों में बंट गए। माना जाता है कि मंगोल जाति इन्ही की वंशज है।
नाम की उत्पत्ति
चीनी भाषा में 'दोंग' (東) शब्द का अर्थ 'पूर्व' और 'हु' (胡) का अर्थ 'विदेशी' या 'म्लेच्छ' होता है। दोंगहु का अर्थ है 'पूर्वी म्लेच्छ'।Encyclopedia of the peoples of Asia and Oceania, Volume 1 https://web.archive.org/web/20130528015742/http://books.google.com/books?id=pCiNqFj3MQsC 28 मई 2013 , Barbara A. West, Infobase Publishing, 2009, ISBN 978-0-8160-7109-8, ... The name Donghu or Tung hu means 'eastern nomads' or, alternatively, 'eastern barbarians' in Chinese ...
इन्हें भी देखें
शियोंगनु लोग
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मंगोल जातियाँ
श्रेणी:विलुप्त मानव जातियाँ
श्रेणी:चीन का इतिहास
श्रेणी:मंगोलिया का इतिहास