411 REFERENCE · Wikipedia
सराज्म
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सराज्म
Sarazm,area12-W.jpg
250px
सराज्म
Tajikistan
ताजिकिस्तान में जगह की अवस्थिति
250px
yes
39 31 N 67 34 E inline,title
सुग़्द प्रान्त, ताजिकिस्तान
ज़रफ़शान घाटी
बस्ती
ए. इसाकोव, आर. बेसेंवल, बी. लियोननेट
WHS सरज़म का प्रोटो-शहरी स्थल 2010 (34वां अधिवेशन) 1141rev ii, iii सांस्कृतिक क्षेत्र एशिया-पेशिफिक
सराज्म एक प्राचीन शहर और उत्तर-पश्चिमी ताजिकिस्तान में एक जमैत भी है। यह चौथी सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व से है और आज यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यह सुग़्द प्रान्त में पंजाकेंत जिले में स्थित है।http://www.untj.org/files/minutes/Food/List_of_Jamoats.xls List of Jamoats UN Coordination, Tajikistan April 4, 2009 dead https://web.archive.org/web/20110716212227/http://www.untj.org/files/minutes/Food/List_of_Jamoats.xls July 16, 2011
प्राचीन शहर सराज्म का पुरातात्विक स्थल दुरमन के पास स्थित है, जो उत्तर-पश्चिम ताजिकिस्तान की ज़रफ़शान घाटी में स्थित एक एक कस्बा है, जोकि उज्बेकिस्तान के साथ लगती सीमा के पास सुग़्द प्रान्त के अन्तर्गत आता है।
पुरातत्त्व
पंजाकेंत शहर से 15 किलोमीटर पश्चिम में स्थित, यह स्थल लगभग 1.5 किमी लंबाई और 400 से 900 मीटर की चौड़ाई में फैला हुआ है।Isakov A. 1981 Excavations of the Bronze Age Settlement of Sarazm Soviet Anthropology and Archeology en 19 3–4 273–286 10.2753/aae1061-1959190304273 0038-528X अपने चरम पर, यह स्थल में 90 हेक्टेयर तक के क्षेत्र में रहा होगा, जिनमें से 35 उत्खनित नहीं हैं।
यह स्थल पुरातत्वविदों के लिए बहुत रुचि का विषय है क्योंकि यह मध्य एशिया के इस क्षेत्र में पहला प्रोटो-ऐतिहासिक कृषि समाज है। इसके अलावा, यह उन प्रोटो-ऐतिहासिक कृषि स्थायी बस्तियों का सबसे उत्तर-पूर्वी है।Besenval Roland Isakov Abdullah Isakovič 1989 Sarazm et les débuts du peuplement agricole dans la région de Samarkand Arts Asiatiques 44 1 5–20 10.3406/arasi.1989.1254 0004-3958 सरज्म मध्य एशिया का पहला शहर था जो तुर्कमेनिस्तान की स्टेपी और अरल समुद्र (उत्तर-पश्चिम में) से ईरानी पठार और सिंधु (दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में) तक एक विशाल क्षेत्र को कवर करने वाली बस्तियों के संजाल के साथ आर्थिक संबंधों को बनाए रखने के लिए था।http://whc.unesco.org/document/151856 संग्रहीत प्रति 14 नवंबर 2019 https://web.archive.org/web/20181203010921/http://whc.unesco.org/document/151856 3 दिसंबर 2018 live
विश्व धरोहर स्थल का दर्जा
जुलाई 2010 में विश्व धरोहर स्थल सूची में सरज्म के प्रोटो-शहरी स्थल को "4वीं सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व से तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के अंत तक मध्य एशिया में मानव बस्तियों के विकास की गवाही देने वाली एक पुरातात्विक स्थल" के रूप में अंकित किया गया था।http://whc.unesco.org/en/list/1141/ Proto-urban Site of Sarazm 13 नवंबर 2019 https://web.archive.org/web/20170802033424/http://whc.unesco.org/en/list/1141/ 2 अगस्त 2017 live यह ताजिकिस्तान का पहला विश्व धरोहर स्थल है।
पुरातात्विक स्थल की रक्षा के लिए, कुछ क्षेत्रों को धातु की छत से ढक दिया गया है जबकि अन्य को मिट्टी के नीचे पुन: दबा दिया गया है। स्थानीय लोगों और CRATerre अनुसंधान संस्थान की मदद से, चावल की भूसी और स्थिर पृथ्वी की रक्षा करने वाली कोटिंग के द्वारा पहले से उत्खनित किए गए नाजुक क्षेत्रों को बचाने का प्रयास किया गया है।Razzokov Abdurauf Gandreau David 2013 Conservation et mise en valeur du site de Sarazm, Tadjikistan https://halshs.archives-ouvertes.fr/hal-00947951/ Earthen Architecture in Today's World: Proceedings of the UNESCO International Colloquium on the Conservation of World Heritage Earthen Architecture 36 73–77 13 नवंबर 2019 https://web.archive.org/web/20181203055643/https://halshs.archives-ouvertes.fr/hal-00947951/ 3 दिसंबर 2018 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:ताजिकिस्तान में विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:ताजिकिस्तान के शहर
श्रेणी:सुग़्द प्रान्त