411 REFERENCE · Wikipedia
हिस्पानिओला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिस्पानिओला (स्पैनिश: ला एस्पानॉला) या सैंटो डोमिंगो द्वीप, कैरेबियन मे ग्रेटर एंटीलिज द्वीपसमूह का एक द्वीप है।
इसकी लंबाई 650 किलोमीटर और अधिकतम चौड़ाई 241 किलोमीटर है। इसका कुल क्षेत्रफल 76,000 किमी² है, कैरेबियन में क्यूबा के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
इस द्वीप पर दो देश स्थित हैं, पश्चिमी एक तिहाई भाग पर हैती और बचे हुए भाग पर डोमिनिकन गणराज्य स्थित है।