Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्संस्करण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|बाएँ|उच्चारण के चार आवश्यक रूप: 1- अलगाव, 2- एकीकरण, 3- आत्मसात, 4- सीमांकन thumb|280px|सन् 1882 में ली गई टॉम टोरलीनो नामक नावाहो अमेरिकी आदिवासी, जिसने उस समय के अमेरिका में सामाजिक व शैक्षिक दबाव के कारण स्वयं को उत्संस्करित करते हुए अपनी पारम्परिक वेशभूषा त्यागकर यूरोपीय वस्त्र व संस्कृति अपनाई उत्संस्करण (Acculturation) वह समाजिक, मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक बदलाव होता है जिसमें एक समाज या संगठन से सम्बन्धित कोई व्यक्ति या समुदाय किसी अलग समाज या संगठन के तौर-तरीके व मान्यताएँ समझकर उसका भाग बनता है। ऐसा अप्रवास की स्थितियों में अक्सर देखा जाता है, जब व्यक्ति एक देश छोड़कर किसी अन्य देश में जा बसता है। यह भी सम्भव है कि यदि बड़ी मात्रा में किसी एक समुदाय के लोग किसी अन्य समाज का भाग बने तो उस नये समाज को भी कुछ हद तक बदल देते हैं।Kramer, Eric Mark (2012). "Dimensional accrual and dissociation: An introduction". In Grace, J. (ed.). Comparative Cultures and Civilizations. 3. Cresskill, NJ: Hampton.Ward, C. (2001). The A, B, Cs of acculturation. In D. Matsumoto (Ed.) "The handbook of culture and psychology" (pp. 411–445). Oxford, United Kingdom: Oxford University Press.Gudykunst, William B.; Kim, Young Yun (2003). Communicating with Strangers: An Approach to Intercultural Communication (4th ed.). New York: McGraw-Hill Education. ISBN 9780071195379. उदाहरण के लिए 20वीं शताब्दी के आरम्भिक भाग में इटली से कई अप्रवासी अमेरिका में आ बसे। इन इतालवियों ने कुछ समय बाद इतालवी भाषा बोलनी बंद कर दी और अंग्रेज़ी बोलने लगे। इनका रहन-सहन और सामाजिक मान्यताएँ भी बदलकर अमेरिकियों जैसी हो गई और इन्होंने दूसरे अमेरिकियों से विवाह सम्बन्ध भी रखने आरम्भ कर दिये। लेकिन इन की कुछ सांस्कृतिक चीज़ें - जैसे कि पिज़्ज़ा खाना - अमेरिकी समाज में सांझा होकर फैल गई।Comparative Study of Fifteen Ethnic Groups, University of Chicago Study, 1994Andrew F. Smith The Oxford Companion to American Food and Drink https://books.google.com/books?id=AoWlCmNDA3QC&pg=PA501 1 May 2007 Oxford University Press 978-0-19-530796-2 501 16 जून 2019 https://web.archive.org/web/20160623190547/https://books.google.com/books?id=AoWlCmNDA3QC&pg=PA501 23 जून 2016 liveFred L. Gardaphe Leaving Little Italy: Essaying Italian American Culture https://books.google.com/books?id=rnr2dj36StYC&pg=PA138 2004 SUNY Press 978-0-7914-5917-1 138 16 जून 2019 https://web.archive.org/web/20160623200438/https://books.google.com/books?id=rnr2dj36StYC&pg=PA138 23 जून 2016 live इन्हें भी देखें अप्रवास उत्प्रवास सन्दर्भ श्रेणी:सांस्कृतिक अध्ययन श्रेणी:अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक सम्बन्ध श्रेणी:अप्रवास