411 REFERENCE · Wikipedia
सरयूपारीण ब्राह्मण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2018
सरयूपारीण ब्राह्मण या सरवरिया ब्राह्मण या सरयूपारी ब्राह्मण सरयू नदी के पूर्वी तरफ बसे हुए ब्राह्मणों को कहा जाता है। ऋग्वेद में मुख्य रूप से तीन नदियों का उल्लेख ही है। इनमे सरस्वती, सिंधु और सरयू नदी का ज़िक्र है। ये शुद्ध आर्यवंशी षट्कर्मा वेदपाठी आदिकालिक समूह है जो की आदिकाल से ही ब्राह्मण धर्म का अधिष्ठाता रहा है। वास्तव में पूर्व मध्य काल में क्षेत्रीय आधार पर ब्राह्मणों में विभिन्न जातियां होने लगी। कन्नौज के ब्रह्म कन्नौजिए, हरियाना के गौड़, सरयू नदी के तट पर सरयूपारीण कहलाए। न केवल ब्राह्मण अपितु कायस्थों में भी क्षेत्रीय आधार पर विभिन्न जातियां माथुर, सक्सेना, गौड़ और श्रीवास्तव हुई।
श्रेणी:ब्राह्मण