411 REFERENCE · Wikipedia
हिट: द सेकेंड केस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिट: द सेकेंड केस 2022 की भारतीय तेलुगू भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसे शैलेश कोलानु ने लिखा और निर्देशित किया है। यह हिट: द फर्स्ट केस (2020) के बाद हिट फ़िल्म शृंखला की दूसरी किस्त है।Hit The Second Case: अदिवि शेष पर्दे पर फिर फड़कने को तैयार, इस बार सुलझाएंगे हत्या की ये खतरनाक साजिश https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/hit-the-second-case-to-release-in-hindi-along-with-telugu-adivi-sesh-s-s-rajamouli-sailesh-kolanu 28 जून 2023 अमर उजाला hi फिल्म में अदिवि शेष, मीनाक्षी चौधरी और राव रमेश हैं। कथानक कृष्ण देव (अदिवि) द्वारा विशाखापत्तनम में एक सिलसिलेवार हत्यारे के मामले को सुलझाने का है।बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'हिट 2', पहले वीकेंड में की बजट से दोगुनी की कमाई https://www.abplive.com/entertainment/tamil-cinema/first-weekend-box-office-collection-of-hit-2-hit-the-second-case-adivi-sesh-2275252 28 जून 2023 एबीपी न्यूज़ 6 दिसम्बर 2022 hi
हिट: द सेकेंड केस को 2 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था और इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली।तिवारी आकांक्षा Hit 2 Review: अदिवि सेष की मीनाक्षी संग लव स्टोरी दर्शकों को आई पसंद, यूजर्स ने फिल्म को बताया 'ब्लॉकबस्टर' https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood/hit-the-second-case-movie-review-twitter-reaction-netizens-likes-adivi-sesh-and-meenakshi-chaudhary-performance-2022-12-02-908305 28 जून 2023 इंडिया टीवी 2 दिसम्बर 2022 hi यह बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से सफल रही है।
कहानी
राम प्रसाद कोदुरी को अपनी पत्नी झाँसी के विवाहेतर संबंध का एहसास हो जाता है और वह टूटा हुआ महसूस करता है। इस डर से कि वह सबको बता देगा, झाँसी राम प्रसाद को झूठे वैवाहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार करवा देती है। इससे उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जाती है। हालाँकि वह घर लौट आता है, लेकिन उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाता है। एक बढ़ई होने के नाते, वह एक पेड़ पर घर बनाता है और बाद में आत्महत्या कर लेता है।
कृष्ण देव, जिन्हें केडी के नाम से भी जाना जाता है, विशाखापत्तनम में आंध्र प्रदेश की होमिसाइडल इंटरवेंशन टीम (एचआईटी यानी हिट) में एक एसपी है। वह अपनी सूझबूझ और अपराधियों को पकड़ने में अपनी तेजी के लिए जाने जाते हैं। वह एक उद्यमी और महिला कल्याण संगठन की सक्रिय सदस्य आर्या के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। एक महिला संजना की उसके कार्यस्थल पर बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। केस सौंपे जाने पर, केडी को फोरेंसिक विभाग से पता चलता है कि अपराध स्थल पर उन्हें जो शरीर के अंग मिले थे। उनमें से केवल सिर संजना का है और शरीर के अन्य अंग तीन अन्य महिलाओं के हैं। संजना की गर्दन पर काटने के निशान से पता चलता है कि हत्यारे के कृन्तक दाँत पर एक अतिरिक्त दांत है।
मुख्य कलाकार
अदिवि शेष — कृष्ण देव आईपीएस
मीनाक्षी चौधरी — आर्या
राव रमेश — डीजीपी नागेश्वर राव
तनिकेला भरणी — संजना के पिता
सुहास — डॉ. राजीव कुमार कोदुरी उर्फ कुमार
पोसानी कृष्णा मुरली — समाचार रिपोर्टर
कोमाली प्रसाद — वर्षा
हर्षवर्धन — राम प्रसाद कोदुरी
दिव्या नारनी — रजिता
नानी — अर्जुन सरकार आईपीएस (कैमियो उपस्थिति)
विश्वक सेन — विक्रम रुद्राराजू (पुरालेख फ़ुटेज)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
14279982
श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में
श्रेणी:2022 की फ़िल्में