Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रासायनिक आबंध

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|यह लेविस डॉट चित्र है जो कि रासायनिक आबंध दर्शाने में मददगार है किसी अणु में दो या दो से अधिक परमाणु जिस बल के द्वारा एक दूसरे से बंधे होते हैं उसे रासायनिक आबन्ध (केमिकल बॉण्ड) कहते हैं। ये आबन्ध रासायनिक संयोग के बाद बनते हैं तथा परमाणु अपने से सबसे पास वाली निष्क्रिय गैस का इलेक्ट्रान विन्यास प्राप्त कर लेते हैं। Chemistry दूसरे शब्दों में, रासायनिक आबन्ध वह परिघटना है जिसमें दो या दो से अधिक अणु या परमाणु एक दूसरे से आकर्षित होकर और जुड़कर एक नया अणु या आयन बनाते हैं (एक विशेष प्रकार के बन्धन 'धात्विक बन्धन' में यह प्रक्रिया भिन्न होती है)। यह प्रक्रिया सूक्ष्म स्तर पर होती है, लेकिन इसके परिणाम का स्थूल रूप में अवलोकन किया जा सकता है, क्योंकि यही प्रक्रिया अनेकानेक अणुओं और परमाणुओं के साथ होती है। गैस में ये नये अणु स्वतन्त्र रूप से मौजू़द रहते हैं, द्रव में अणु या आयन ढीले तौर पर जुडे रहते हैं और ठोस में ये एक आवर्ती (दुहराव वाले) ढाँचे में एक दूसरे से स्थिरता से जुड़े रहते हैं। आबंध के प्रकार सामान्यतः रासायनिक आबन्ध को तीन भागों में विभाजित किया जाता है- 1. आयनिक बन्ध- यह बन्ध आयनों के मध्य आकर्षण से बनता है। 2. सहसंयोजक आबन्ध - इलेक्ट्रॉन के समान साझा से बनता है। 3. उपसहसंयोजक आबन्ध - इलेक्ट्रॉन के असमान साझेदारी से बनता है। संयोजकता आबंध सिद्धान्त: सन 1927 में हिटलर तथा लंदन ने विपरीत इलेक्ट्रान चक्रणों के युग्मन तथा उदासीनीकरण पर आधारित सिद्धांत बनाया । हिटलर तथा लंदन के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक युग्म बंध तभी बनता है जब भाग लेने वाले इलेक्ट्रॉनों का चक्रण विपरीत दिशाओं में हो। इस प्रकार वे आबंध बनाकर अपने चक्रण का उदासीनीकरण कर लेते हैं जिससे उनकी ऊर्जा में कमी आ जाती है जो बंध को स्थायित्व प्रदान करती है । आधुनिक काल में रासायनिक आबंधों का वर्गीकरण निम्नलिखित प्रकार से किया जाता है- प्रबल आबन्ध सहसंयोजी आबन्ध सिग्मा आबन्ध 3c-2e बेंट आबन्ध 3c-4e हाइड्रोजन आबन्ध, डाईहाईड्रोजन आबन्ध, एगोस्टिक इंट्रैक्शन) 4c-2e पाई आबन्ध पाई बैकबाँन्डिंग कॉन्जुगेशन हाइपरकॉन्जुगेशन एरोमैटिसिटी धातु एरोमैटिसिटी डेल्टा आबन्ध क्वाड्रुपल आबन्ध क्विंटुपल आबन्ध सेक्स्टुपल आबन्ध द्विध्रुवी आबन्ध हैप्टिसिटी आयनिक आबन्ध कैटायन-पाई अनुक्रिया साल्ट ब्रिज धात्विक आबन्ध धातु एरोमैटिसिटी दुर्बल आबन्ध हाइड्रोजन आबन्ध डाइहाईड्रोजन आबन्ध डाईहाइड्रोजन काम्प्लेक्स लो बैरियर हाईड्रोजन आबन्ध सम्मितीय हाईड्रोजन आबन्ध हाइड्रोफाइल अन्य असंयोजी वान डर वाल बल यांत्रिक आबन्ध हैलोजन आबन्ध ऑरोफिलिसिटी इंटरकैलेशन स्टैकिंग एन्ट्रोपिक बल रासायनिक ध्रुवता अन्य डाईसल्फाइड आबन्ध पेप्टाइड आबन्ध फॉस्फोडाइएस्टर आबन्ध इन्हें भी देखें संयोजकता आबंध विपाटन‎ (आबन्ध का टूटना) इलेक्ट्रॉन विन्यास श्रेणी:रासायनिक आबन्ध श्रेणी:रसायन शास्त्र श्रेणी:रसायन विज्ञान