411 REFERENCE · Wikipedia
क़ाराक़ालपाक़ लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क़ाराक़ालपाक़ (क़ाराक़ालपाक़ भाषा: Qaraqalpaqlar, रूसी: Каракалпаки) उज़बेकिस्तान में बसने वाली एक तुर्की जाति है। यह समुदाय अमु दरिया के अंतिम भाग में और अरल सागर के दक्षिणी किनारे पर रहता है। विश्व भर में इनकी जनसँख्या लगभग ६.५ लाख अनुमानित की जाती है, जिनमें से ५ लाख उज़बेकिस्तान के क़ाराक़ालपाक़स्तान स्वशासित प्रान्त में रहते हैं। इस जाति का नाम तुर्की भाषा के दो शब्दों को जोड़कर बना है: 'क़ारा' (यानि 'काला') और 'क़ालपाक़' यानि (टोपी)। हालांकि इन लोगों का इलाक़ा उज़बेकिस्तान में आता है, इनकी संस्कृति वास्तव में काज़ाख़ समुदाय से ज़्यादा मिलती है। क़ाराक़ालपाक़ लोग अधिकतर सुन्नी इस्लाम की हनफ़ी शाखा के अनुयायी होते हैं।Worldmark encyclopedia of cultures and daily life https://web.archive.org/web/20130528034731/http://books.google.com/books?id=QbhZAAAAYAAJ 28 मई 2013 , Timothy L. Gall, Jeneen Hobby, Gale, 2009, ISBN 978-1-4144-4891-6, ... When the ancestors of present-day Karakalpaks (who call themselves Qoraqolpoqlar) settled in the area during the 10th and 11th centuries ...Encyclopedia of the peoples of Asia and Oceania, Volume 1 https://web.archive.org/web/20130528015742/http://books.google.com/books?id=pCiNqFj3MQsC 28 मई 2013 , Barbara A. West, Infobase Publishing, 2009, ISBN 978-0-8160-7109-8, ... Karakalpak location: About 80 percent live in the Autonomous Republic of Karakalpakstan on the lower Amu Darya, south of the Aral Sea in Uzbekistan; others live in Kazakhstan and Russia ...
नाम का उच्चारण
'क़ाराक़ालपाक़' में 'क़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन थोड़ा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़रीब' के 'क़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
उज़बेकिस्तान
तुर्की भाषाएँ
अमु दरिया
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तुर्की जातियाँ
श्रेणी:एशिया की मानव जातियाँ
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान की जातियाँ
श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान की जातियाँ
श्रेणी:रूस की जातियाँ
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान
श्रेणी:मध्य एशिया