411 REFERENCE · Wikipedia
आइल ऑफ़ डॉग्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आइल ऑफ़ डॉग्स (अंग्रेज़ी: Isle of Dogs), पूर्वी लन्दन में टावर हैमलट्स बरो का नगर है। इसमें ही 'पॉपलर बरो' का सुदूर दक्षिणी भाग पड़ता है। यह टेम्ज़ नदी के उत्तरी किनारे पर बसा है, जो ग्रीनिच, लाइमहाउस तथा ब्लैकवाल के छोरों से गुजरती हुई अपनी वक्राकार धारा से इसे तीन तरफ से घेरती है। उत्तर की ओर वेस्ट इंडिया डॉक्स (docks) हैं। अत: यह वस्तुत: एक द्वीप बन गया है। पैदल यात्रियों के लिए नदी के अंदर से बनी ग्रीनिच सुरंग यहीं पर है। यहाँ आस-पास जहाजों के डॉक, विभिन्न प्रकार के कारखाने तथा उनके मजदूरों के निवासस्थान हैं।