411 REFERENCE · Wikipedia
अल-ज़लज़ला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सूरह अज़-ज़िल्ज़ाल: (अरबी: سورة الزلزلة) इस्लाम के पवित्र ग्रंथ क़ुरआन की 99वीं सूरह (अध्याय) है। यह एक छोटी मगर प्रभावशाली सूरह है, जिसमें 8 आयतें (श्लोक) हैं। इसका नाम "अल-ज़लज़ला" (अज़-ज़िल्ज़ाल) रखा गया है, जिसका अर्थ है "भूकंप"। यह सूरह मुख्य रूप से क़ियामत (अंतिम दिन) के भयानक दृश्यों और इंसान के कर्मों का हिसाब-किताब बताए जाने पर केंद्रित है।
नाम और अर्थ
अल-ज़लज़ला अरबी शब्द "ज़लज़लाह" से लिया गया है, जिसका अर्थ है "भूकंप" या "कंपन"। इस सूरह का नाम इसकी पहली ही आयत से लिया गया है, जिसमें बताया गया है कि क़ियामत के दिन जबरदस्त भूकंप आएगा और धरती अपने भीतर छिपी हर चीज़ बाहर निकाल देगी। सूरा अज़-ज़िल्ज़ाल,(अनुवादक: मौलाना फारूक़ खाँ) भाष्य: मौलाना मौदूदी अनुदित क़ुरआन - संक्षिप्त टीका सहित 1007 से https://archive.org/details/TranslationOfTheMeaningsOfTheNobleQuranInTheHindipdfसूरा अज़्-ज़ल्ज़ला का अनुवाद (किंग फ़हद प्रेस) https://quranenc.com/en/browse/hindi_omari/99 https://quranenc.com 16 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200622083734/https://quranenc.com/en/browse/hindi_omari/99 22 जून 2020 dead
नाम पहली ही आयत के शब्द “ज़िलज़ालहा" से उद्धृत है।
अवतरणकाल
सूरा
मक्की सूरा अर्थात् पैग़म्बर मुहम्मद के मदीना के निवास के समय हिजरत से पहले अवतरित हुई।
इसके मक्की और मदनी होने में मतभेद हैं। किन्तु कुरआन को समझकर पढ़ने वाला हर व्यक्ति यही महसूस करेगा कि यह मक्की है, बल्कि इसकी वार्ता और वर्णन-शैली से उसे यह प्रतीत होगा कि यह मक्का के भी उस आरम्भिक कालखण्ड में अवतरित हुई होगी जब अत्यन्त संक्षिप्त और अत्यन्त हृदयस्पर्शी ढंग से इस्लाम की मौलिक धारणाएँ लोगों के समक्ष प्रस्तुत की जा रही थी।
विषय और वार्ता
इस्लाम के विद्वान मौलाना सैयद अबुल आला मौदूदी लिखते हैं कि
इसका विषय है मृत्यु के पश्चात् दूसरा जीवन और उसमें उन सब कर्मों का पूरा कच्चा-चिट्ठा मनुष्य के सामने आ जाना जो उसने संसार में किए थे। सबसे पहले तीन संक्षिप्त वाक्यों में यह बताया गया है कि मृत्यु के पश्चात् दूसरा जीवन किस प्रकार अस्तित्व में आएगा और वह मनुष्य के लिए कैसा आश्चर्यजनक होगा। फिर दो वाक्यों में बताया गया है कि यही धरती जिसपर रहकर मनुष्य ने निश्चिन्त भाव के साथ हर प्रकार के कर्म किए हैं, उस दिन अल्लाह के आदेश से बोल पड़ेगी और एक-एक मनुष्य के सम्बन्ध में यह बयान कर देगी कि किस समय और कहाँ उसने क्या काम किया था। तदनन्तर कहा गया है कि उस दिन धरती के कोने - कोने में मनुष्य गिरोह -के- गिरोह अपनी क़ब्रों में से निकल-निकलकर आएँगे, ताकि उनके कर्म उनको दिखाए जाएँ और कर्मों की यह प्रस्तुति ऐसी पूर्ण और विस्तृत होगी कि कोई कणभर भलाई या बुराई भी ऐसी न रह जाएगी, जो सामने न आ जाए।
सुरह "अज़-ज़िल्ज़ाल'' का अनुवाद
बिस्मिल्ला हिर्रह्मा निर्रहीम
अल्लाह के नाम से जो दयालु और कृपाशील है।
बिस्मिल्लाह
क़ुरआन का हिन्दी अनुवाद
इस सूरा का प्रमुख अनुवाद:
क़ुरआन की मूल भाषा अरबी से उर्दू अनुवाद "मौलाना मुहम्मद फ़ारूक़ खान", उर्दू से हिंदी Al-Zalzalah सूरा का अनुवाद http://tanzil.net/#trans/hi.farooq/99:1 http://tanzil.net 15 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20180425183153/http://tanzil.net/#trans/hi.farooq/99:1 25 अप्रैल 2018 dead "मुहम्मद अहमद" ने किया:
जब धरती इस प्रकार हिला डाली जाएगी जैसा उसे हिलाया जाना है, (99:1) और धरती अपने बोझ बाहर निकाल देगी, (99:2)और मनुष्य कहेगा, "उसे क्या हो गया है?" (99:3) उस दिन वह अपना वृत्तांत सुनाएगी, (99:4) इस कारण कि तुम्हारे रब ने उसे यही संकेत किया होगा (89:5) उस दिन लोग अलग-अलग निकलेंगे, ताकि उन्हें कर्म दिखाए जाएँ (99:6) अतः जो कोई कणभर भी नेकी करेगा, वह उसे देख लेगा, (99:7) और जो कोई कणभर भी बुराई करेगा, वह भी उसे देख लेगा (99:8)
99 - अल-ज़लज़ला अल-बय्यिना अल-आदियात
इन्हें भी देखें
क़ुरआन
मुहम्मद
वही
आयत (क़ुरआन)
सूरा
क़ुरआन का हिन्दी अनुवाद
इस्लामी शब्दावली
सन्दर्भ
बाहरी कडियाँ
इस सूरह का प्रसिद्ध अनुवादकों द्वारा किया अनुवाद क़ुरआन प्रोजेक्ट पर देखें
Al-Zalzalah 99:1
क़ुरआन के अनुवाद 92 भाषाओं में https://web.archive.org/web/20200730204334/https://www.australianislamiclibrary.org/quran-translations.html 30 जुलाई 2020 Quran Text/ Translation - (92 Languages) https://www.australianislamiclibrary.org/quran-translations.html www.australianislamiclibrary.org 15 March 2016 https://web.archive.org/web/20200730204334/https://www.australianislamiclibrary.org/quran-translations.html 30 जुलाई 2020 dead
श्रेणी:सूरा