411 REFERENCE · Wikipedia
कुनमिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|कुनमिंग के कुछ नज़ारे
कुनमिंग (चीनी: 昆明, अंग्रेजी: Kunming) दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन-प्रणाली में एक विभाग-स्तरीय (प्रीफ़ॅक्चर) शहर है। द्वितीय विश्वयुद्ध में कुनमिंग को भारत से प्रसिद्ध बर्मा सड़क (उर्फ़ 'लेडो रोड') द्वारा जोड़ा गया था जिसके ज़रिये सिपाही और जंग की सामग्री भारत से चीन पहुंचाई जाती थी। सन् २०१० की जनगणना के अनुसार कुनमिंग की आबादी ६४,३२,२१२ थी जिनमें से ३०,५५,००० इसके शहरी क्षेत्रों में बस रहे थे। यह शहर युन्नान-गुईझोऊ पठार के बीच में स्थित है और दिआन झील के उत्तरी छोर पर स्थित है। पूरा शहर मंदिरों, झीलों और छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। कुनमिंग अपने 'सदाबहार' मौसम के लिए मशहूर है और यहाँ सालभर हरियाली रहती है और फूल खिलते रहते हैं।China A to Z: Everything You Need to Know to Understand Chinese Customs and Culture, May-Lee Chai, Winberg Chai, Penguin, 2007, ISBN 978-0-452-28887-4, ... Kunming, the capital of Yunnan Province in southwestern China, is known as the City of Eternal Spring because of its temperate climate ...
इन्हें भी देखें
युन्नान प्रान्त
बर्मा सड़क
सन्दर्भ
2
श्रेणी:युन्नान
श्रेणी:युन्नान के शहर
श्रेणी:चीन के शहर